
Youth dead after doing parikrama in Bageshwar Dham (फोटो- Patrika.com)
MP News: छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में शनिवार सुबह परिक्रमा के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मदरियापुर गांव निवासी रामानंद के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार रामानंद पहले से बीमार था और ठीक से बोल भी नहीं पाता था। परिवार बेटे के स्वास्थ्य लाभ और मन्नत के लिए पहली बार धाम दर्शन करने आया था।
मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि परिक्रमा करते समय अचानक रामानंद ने पानी मांगा। उस समय वहां भारी भीड़ थी। पिता पानी लेने के लिए गए और जब दूसरे रास्ते से लौटे तो बेटा वहां नहीं मिला। घबराकर उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और लोगों से पूछताछ की। सेवादारों ने जानकारी दी कि युवक मूर्छित होकर गिर पड़ा था और उसे प्राथमिक उपचार के लिए धाम के अस्पताल ले जाया गया है।
पिता जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि हालत गंभीर होने पर रामानंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बिलख पड़े। परिवार में मातम का माहौल है। धाम प्रबंधन की ओर से शव को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित गांव मदरियापुर भेजने के लिए मुफ्त एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। देर रात परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। इधर, छतरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (MP News)
Updated on:
16 Feb 2026 03:31 pm
Published on:
16 Feb 2026 04:56 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
