30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई, Apr 13, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections: विलीवाक्कम सीट पर DMK, AIADMK, TVK और NTK के बीच कड़ा मुकाबला

चेन्नई के विलीवाक्कम विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2026 चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। DMK, AIADMK और TVK के प्रमुख उम्मीदवारों के बीच इस बार भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। मतदाता स्थानीय विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपने-अपने वोट का फैसला करने की तैयारी में हैं। विलीवाक्कम में किसके […]

Tamil Nadu Assembly Elections: DMK, AIADMK, TVK , NTK

TVK के चुनाव प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुना(Photo-X)

चेन्नई के विलीवाक्कम विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2026 चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। DMK, AIADMK और TVK के प्रमुख उम्मीदवारों के बीच इस बार भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। मतदाता स्थानीय विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपने-अपने वोट का फैसला करने की तैयारी में हैं।

विलीवाक्कम में किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

विलीवाक्कम विधानसभा सीट पर इस बार DMK के कार्तिक मोहन, AIADMK के विजयकुमार, TVK के आधव अर्जुना और NTK की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार एस. रोशिनी आमने-सामने हैं। कुल 1,59,764 पंजीकृत मतदाता (76,947 पुरुष, 82,785 महिलाएं और 32 तीसरे लिंग के मतदाता) चुनावी नतीजों को प्रभावित करेंगे। 2021 में DMK के वेट्रीअझगन ने AIADMK के जेसीडी प्रभाकर को बड़े अंतर से हराया था, वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में भी DMK को चेन्नई सेंट्रल में भारी बढ़त मिली थी।

TVK के आधव अर्जुना की एंट्री से बढ़ी हलचल

विलीवाक्कम सीट पर TVK के चुनाव प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुना की उम्मीदवारी ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। श्रमिक बहुल इस क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को लेकर मतदाताओं की राय बंटी हुई है। आधव अर्जुना ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ड्रेनेज, पानी, सड़क, स्कूल और कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई है। उन्होंने अपनी पार्टी की मुहिम को 'जन आंदोलन' और 'महिला आंदोलन' बताया।

DMK और NTK के उम्मीदवारों के वादे

DMK के कार्तिक मोहन मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं और मुख्यमंत्री की योजनाओं के लाभ को गिनवा रहे हैं। उनके घोषणा पत्र में 8,000 रुपए कूपन योजना आकर्षण का केंद्र है। दूसरी ओर, NTK की एस. रोशिनी ने युवाओं में नशा रोकथाम और महिलाओं की भलाई को प्राथमिकता बताया है। वे क्षेत्र में खेल मैदान और ललितकला केंद्र स्थापित करने की भी बात कर रही हैं। उनका आरोप है कि प्रमुख द्रविड़ दलों ने विलीवाक्कम की समस्याओं की अनदेखी की है।

बदलाव की लहर और बढ़ती राजनीतिक सक्रियता

विलीवाक्कम सीट पर बदलाव की लहर के बीच सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी रणनीति को धार देने में जुट गए हैं। मतदाता स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की छवि को देखते हुए मतदान का मूड बना रहे हैं। आगामी चुनाव में किसे जनसमर्थन मिलेगा, यह देखने लायक होगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें