30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई, Mar 26, 2026

Tamil Nadu Assembly Election 2026: नामांकन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू

Tamil Nadu Assembly Election 2026 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल, कार्यालय ने दी जानकारी Tamil Nadu Assembly Election 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि […]

West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections

फोटो सर्कल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग। (इमेज सोर्स: लाइव लॉ)

Tamil Nadu Assembly Election 2026 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल, कार्यालय ने दी जानकारी

Tamil Nadu Assembly Election 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 6 अप्रेल निर्धारित की गई है।

नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी

तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 6 अप्रेल तक चलेगी। नामांकन पत्र केवल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे। खास बात यह है कि 31 मार्च, 1 अप्रेल , 3 अप्रेल और 5 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं, इसलिए इन तारीखों पर नामांकन पत्र जमा नहीं किए जा सकेंगे।

किन दिनों में किया जा सकता है नामांकन?

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उम्मीदवारों को केवल कार्यदिवसों में ही नामांकन की अनुमति होगी। इसके अलावा, नामांकन के लिए जरूरी है कि सभी नियमों का पालन किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय और तिथियों में ही आवेदन करें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

चुनाव नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है। सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे नामांकन के सभी नियमों का पालन करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपने आवेदन पत्र जमा करें।

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का प्रयास

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नामांकन को लेकर निर्वाचन कार्यालय ने पूरी पारदर्शिता बरतने का भरोसा दिलाया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें