1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता? आज से महंगी हुईं ये चीजें, देखें पूरी लिस्ट

नए बजट में जहां कुछ चीजों पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। वहीं, कुछ चीजें महंगी भी हो गईं हैं। तो आइये जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ है?

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 01, 2026

आम बजट 2026। (फोटो- पत्रिका डिजाइन)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है। केंद्रीय बजट को दो भागों में विभाजित किया गया है- ए और बी, जिसमें बी भाग मुख्य रूप से कर प्रस्तावों और चुनिंदा अद्यतनों पर केंद्रित एक संक्षिप्त खंड के रूप में कार्य करता है, जबकि बजट के भाग ए में अधिकांश विस्तृत नीतिगत घोषणाएं शामिल हैं।

मोदी सरकार का यह 15 वां बजट

यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट है। साथ ही, यह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है।

सीतारमण लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किए बजट में 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

वित्त मंत्री बजट भाषण में बताया कि इस स्कीम के तहत देश में बायो-फार्मा को बढ़ावा देने को लिए 1,000 मान्यता प्राप्त परीक्षण स्थलों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

इसके जरिए सरकार की कोशिश देश में तेजी से फार्मा सेक्टर को बढ़ावा देना है। नया बजट पेश होने के बाद कई चीजें महंगी और सस्ती हो गईं हैं। आइये उन पर नजर डालें।

क्या हुआ सस्ता-महंगा?



सस्तामहंगा
शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती हुईंशराब
खेल-कूद के सामान सस्ते होंगेस्क्रैप
बायोगैस मिस्क्ड सीएनजी सस्ती होंगीखनिज
माइक्रोवेव सस्ते होंगेफ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग
सोलर पैनल सस्ते होंगेकोयला
जूते सस्ते होंगेशेयर बाजार में सट्टेबाजी
लेदर प्रोडक्ट सस्ते होंगेलोहा
मोबाइल फोन और ईवी की बैटरी सस्ती होगीतांबा
विदेश यात्रा सस्ती होगीबाहर से आने वाले सामान


Story Loader