1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: चार राज्यों को मिली बड़ी सौगात, बनेंगे नए माइनिंग कॉरिडोर

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश करना शुरू कर दिया है। इस बजट में 4 राज्यों को एक बड़ी सौगात मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 01, 2026

Union Budget 2026

Union Budget 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का बजट (Union Budget 2026) पेश कर रही हैं। बजट पेश करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरे देश की इस बजट पर नज़रें टिकी हुई हैं और लोगों को इससे काफी उम्मीदें भी हैं। क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा, सरकार की तरफ से क्या सौगातें दी जाएंगी, ये सवाल सभी के मन में हैं और जैसे-जैसे सीतारमण बजट से जुड़ी घोषणाएं करेंगी, वैसे-वैसे लोगों को उनके सवालों के जवाब मिलते जाएंगे। इसी बीच चार राज्यों को बड़ी सौगात मिल गई है।

बनेंगे नए माइनिंग कॉरिडोर

वित्त मंत्री सीतारमण ने महत्वपूर्ण खनिजों (रेयर अर्थ मिनरल्स) पर फोकस करते हुए चार राज्यों को बड़ी सौगात दी है। ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में समर्पित रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए नए माइनिंग कॉरिडोर बनाए जाएंगे। ये कॉरिडोर खनन, प्रोसेसिंग, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देंगे, जिससे चीन पर निर्भरता कम होगी और स्वदेशी उत्पादन मजबूत होगा।

कई सेक्टर्स के लिए अहम है यह फैसला

सरकार का यह फैसला कई सेक्टर्स के लिए अहम है। नए माइनिंग कॉरिडोर क्लीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर्स के लिए अहम हैं।

Story Loader