
एनर्जी के शेयरों में तेजी। फोटो: एआइ
मीडिल ईस्ट के हालातों के बीच मार्केट में जहां एक ओर गिरावट देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली के शेयरों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को पावर सेक्टर के शेयर बाजार ट्रेंड के उलट प्रदर्शन कर रहे हैं और व्यापक बाजार में रिकवरी की अगुवाई भी कर रहे हैं।
आज के कारोबार में NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयर 15 फीसदी चढ़कर निफ्टी 500 में 99 रुपये पर कारोबार करके सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर बन गए हैं। इसके बाद JSW एनर्जी के शेयर लगभग 7 फीसदी की उछाल के साथ 524.3 रुपये पर हैं। अदानी पावर, सीईएससी लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) और टोरेंट पावर के शेयर भी आज 4 से 6 फीसदी तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
भारत में गर्मी जल्दी शुरू होने से बिजली की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण चल रहे एलपीजी संकट की वजह से इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों और बैटरी इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल में भी अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिससे बिजली की मांग और बढ़ गई है।
भारत के कोयला मंत्रालय के अनुसार देश में 210 मिलियन टन कोयले का भंडार मौजूद है, जो लगभग 88 दिनों की जरूरत के लिए पर्याप्त है। हाल तक सर्दियों के कारण बिजली की मांग कम बनी हुई थी। मौजूदा वित्त वर्ष में बिजली की मांग 245 गीगावाट के स्तर पर रही है, जो पहले अनुमानित 270 गीगावाट से काफी कम है।
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि बिजली की मांग में बढ़ोतरी के कारण थर्मल कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है और इससे थर्मल कोयला आधारित बिजली उत्पादन को धीरे-धीरे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
फिलहाल थर्मल पावर प्लांट्स का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 70 प्रतिशत से अधिक है, जबकि सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों का PLF लगभग 25 प्रतिशत के आसपास है।
ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत मर्चेंट कमाई के कारण अदानी पावर और JSW एनर्जी को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, पीक बिजली कमी की स्थिति में NTPC लिमिटेड के वैल्यूएशन में भी दोबारा तेजी आ सकती है।
Published on:
12 Mar 2026 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
