6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

Petrol Diesel Price: 20 रुपये सस्ता मिलेगा E85 फ्यूल, जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Fuel Price Update: शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, शुक्रवार को सरकार द्वारा E85 फ्यूल की लॉन्चिंग की गई। सरकार ने इसकी कीमत को E20 पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये सस्ता रखने का फैसला किया है।

e85 fuel sell rs 20 ltr discount

पेट्रोल-डीजल की कीमत मे कोई बदलाव नहीं हुआ। (PC: ANI)

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आम उपभोक्ताओं की नजर बनी हुई है। पिछले महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने लोगों के बजट पर असर डाला है। इसी बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को E85 फ्यूल लॉन्च किया है। इसमें 80 से 85 फीसदी एथेनॉल होता है।

E85 मिलेगा E20 से 20 रुपये सस्ता

E85 फ्यूल के लॉन्च के बाद सरकार ने इसे बढ़ावा देने के लिए इसकी कीमत सामान्य E20 पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर कम रखने का फैसला किया है। E85 एक बायोफ्यूल है, जिसमें 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल मिलाया जाता है। एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से लगभग एक-तिहाई कम होती है, इसलिए ग्राहकों को इसकी भरपाई के लिए 20 रुपये प्रति लीटर की छूट दी जाएगी। देश में फिलहाल ज्यादातर वाहन E20 (20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल) फ्यूल के अनुकूल हैं। इसलिए E20 की बिक्री सभी पेट्रोल पंपों पर जारी रहेगी।

आज पेट्रोल-डीजल की प्रमुख शहरों में कीमतें

देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण अंतर देखने को मिलता है। हालांकि, मई में चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं और कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है।

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.8799.65
गुरुग्राम102.6295.30
नोएडा101.9695.44
बेंगलुरू110.8998.80
भुवनेश्वर108.97100.68
चंडीगढ़101.5189.47
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर112.6697.78
लखनऊ101.8995.36
पटना114.24100.20
तिरुअनंतपुरम्115.49104.40

क्रूड ऑयल के दामों में दिखी राहत

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में कुछ नरमी देखने को मिली है। युद्ध शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, जबकि बाद में यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था। अब ब्रेंट क्रूड ऑयल फिर 100 डॉलर से नीचे आ गया है और शुक्रवार को 93.09 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया। हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के कारण ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें