1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rules Change from 1 March: LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट, सिम और वाट्सएप तक… आज से बदल गए हैं ये नियम

Rules Change from 1 March: मार्च का महीना लगते ही पैसों से जुड़े कई बदलाव लागू हो गए हैं। आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 01, 2026

Rules Change from 1 March

आज से कई नियम बदल गए हैं। (PC: AI)

Rules Changing from 1 March: मार्च का महीना आज रविवार से शुरू हो गया है। आज से कई ऐसे बदलाव लागू हो रहे हैं जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। इनमें एलपीजी सिलेंडर के दाम, एटीएफ की कीमतें, ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, यूपीआई और बैंकिंग से जुड़े बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं।

महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

होली से पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कीमतों में बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। यह सिलेंडर हलवाइयों के काम आता है। रेस्टोरेंट, होटल, शादी-पार्टी में यही गैस सिलेंडर यूज होता है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च से इस सिलेंडर की कीमत में 31 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1768.50 रुपये में मिल रहा है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है। फरवरी में यह सिलेंडर 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये महंगा हुआ था। इस तरह तीन महीने में इस सिलेंडर की कीमत 188 रुपये बढ़ गई है। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एटीएफ की कीमत भी बढ़ी

एक मार्च से एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतें भी बढ़ गई हैं। यह फ्यूल विमानों में इस्तेमाल होता है, इससे एयर टिकट्स महंगे हो सकते हैं। एटीएफ की कीमत में 4,977.24 रुपये के लेकर 5,498.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। एटीएफ की कीमत दिल्ली में 5,244.75 रुपये, कोलकाता में 5,141.52 रुपये, मुंबई में 4,977.24 रुपये और चेन्नई में 5,498.50 रुपये बढ़ी है। एयरलाइन कंपनियों की लागत में फ्यूल की सबसे अहम हिस्सेदारी होती है।

रेलवे टिकट से जुड़े नियम

1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नियम भी बदल रहे हैं। जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक करने के लिए आपको रेलवे के नए ऐप रेल वन का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे ने अपना पुराना Unreserved Ticketing System यानी UTS ऐप आज से बंद कर दिया है। UTS वॉलेट में पड़े पैसों को यूजर नए ऐप में ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। रेल वन ऐप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।

WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स से जुड़ा नियम

एक मार्च से वाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स से जुड़ा नियम बदल गया है। नया सिम बाइंडिंग नियम लागू हुआ है। इसके अनुसार, ये ऐप तभी काम करेंगे, जब वे यूजर के एक्टिव सिम कार्ड से जुड़े रहेंगे। मोबाइल से सिम निकालने के बाद ये ऐप काम नहीं करेंगे। वहीं, आप कंप्यूटर पर वाट्सएप यूज करते हैं, तो 6 घंटे में लॉगआउट हो जाओगे।

यूपीआई से जुड़ा नियम

एक मार्च से यूपीआई से जुड़ा नियम भी बदलने वाला है। अब बड़ी रकम के लेनदेन के दौरान पिन के साथ-साथ बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।