
इंडक्शन चूल्हे की सप्लाई का संकट खड़ा हो गया है। (PC: AI)
Induction Stove: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक व घरेलू सिलेंडर नहीं मिलने से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। सिलेंडर के बाद बाजार में इंडक्शन चूल्हों की भी किल्लत शुरू हो गई है। अचानक बढ़ी चूल्हों की डिमांड से पुराना स्टॉक खत्म हो गया है। बाजार में डिमांड की तुलना में नए इंडक्शन चूल्हे नहीं आ रहे हैं। जिन प्रतिष्ठानों पर ये चूल्हे मिल रहे हैं, वे मुंह मांगे दाम वसूल रहे हैं। 3300 किलोवॉट का चूल्हा होटल व शादी- ब्याह के काम आता है, जो अब बाजार में उपलब्ध नहीं है। वहीं, घरों में काम आने वाले 1800 किलोवॉट के चूल्हे की सप्लाई भी काफी कम है। ये चूल्हे जहां पहले दुकानों पर दिन में 3 से 4 पीस बिकते थे, वहीं अब सैकड़ों पीस बिक रहे हैं।
होटलों में बुकिंग से पहले रसोई व खाने के मेन्यू को लेकर पूछताछ शुरू हो गई है। पर्यटक भी होटल बुक करने से पहले रसोई चालू है या नहीं, मेन्यू में क्या-क्या है… आदि की पूछताछ करने के बाद ही बुकिंग कर रहे हैं। होटल-रेस्टोरेंट के मेन्यू में 50 प्रतिशत खान-पान की वस्तुओं की कटौती कर दी गई है, जिससे लोगों को पसंद का भोजन मिलना बंद सा हो गया है। होटल कारोबारियों का कहना है कि अगर 5 से 7 दिन में गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो होटलें बंद होने की नौबत आ जाएगी।
बाजार में कोयले की मांग भी बढ़ गई है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर घरों में रसोई का काम सिगड़ी व कोयले की भट्टी पर होने लगा है। इससे बाजार में कोयले की मांग भी अचानक बढ़
गई है। लकड़ियों की खरीदारी शुरू हो गई है। शहर में चाय की थड़ी, मिठाई की दुकानों और ढाबों पर कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने लगे हैं।
जयपुर में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री पिछले तीन दिन में 70 प्रतिशत बढ़ गई है। इससे बड़ी दुकानों पर पुराना स्टॉक खत्म गया है। डिमांड के मुकाबले नया माल नहीं आ रहा है, जिससे इन चूल्हों की भी किल्लत शुरू हो गई है। बाजार में इंडक्शन चूल्हे बहुत कम बचे हैं, नए चूल्हे अब नहीं आ रहे हैं। पिछले तीन दिन में ही अचानक से इनकी बिक्री बढ़ी है। मुंबई के एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि उन्हे 9000 रुपये का कमर्शियल इंडक्शन 23,000 रुपये में खरीदना पड़ा।
Published on:
13 Mar 2026 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
