14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Loan Calculator: SBI से लें 36 लाख का होम लोन तो कितनी बनेगी EMI, कुल कितना चुकाना होगा ब्याज?

Home Loan Calculator: एसबीआई अपने ग्राहकों को होम लोन पर 7.25% से 8.45% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, इंस्टा होम टॉप अप लोन पर 8.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 14, 2026

Home Loan Calculator

होम लोन लेते समय विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें चेक कर लें। (PC: AI)

SBI Home Loan Calculator: जब बैंक होम लोन देते हैं, तो वे मुख्य रूप से दो बातों पर ध्यान देते हैं- पहली ग्राहक की आय (इनकम) और दूसरी उसकी क्रेडिट हिस्ट्री। बैंक यह सुनिश्चित करते हैं कि उधार लेने वाले की आय इतनी हो कि वह आसानी से अपनी मासिक ईएमआई चुका सके। साथ ही नौकरी स्टेबल हो और आय नियमित आती हो। दूसरी ओर, क्रेडिट हिस्ट्री से यह आंका जाता है कि ग्राहक पहले अपने वित्तीय दायित्वों को कितनी जिम्मेदारी से निभाता रहा है। इसलिए अगर आप भविष्य में होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इन दोनों पहलुओं को मजबूत रखना जरूरी है।

एसबीआई होम लोन पर ब्याज दर

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर 7.25% से 8.45% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके अलावा बैंक होम लोन मैक्सगेन (OD) पर 7.50% से 8.70%, टॉप-अप लोन पर 7.75% से 10.50%, टॉप-अप (OD) लोन पर 8% से 9.20%, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी पर 8.95% से 10.50%, रिवर्स मॉर्गेज लोन पर 10.30% और योनो इंस्टा होम टॉप अप लन पर 8.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

लोन का प्रकारब्याज दर (प्रतिवर्ष)
एसबीआई होम लोन7.25% – 8.45%
होम लोन मैक्सगेन (OD)7.50% – 8.70%
टॉप-अप लोन7.75% – 10.50%
टॉप-अप (OD) लोन8.00% – 9.20%
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी8.95% – 10.50%
रिवर्स मॉर्गेज लोन10.30%
योनो इंस्टा होम टॉप-अप लोन8.10%

36 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप एसबीआई से 36 लाख रुपये का होम लोन 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 24,558 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 52,41,005 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 26,021 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 42,06,314 रुपये चुकाएंगे।

लोन अवधि (Tenure)ब्याज दरमासिक EMI (₹)कुल ब्याज (₹)
30 साल7.25%24,55852,41,005
25 साल7.25%26,02142,06,314
20 साल7.25%28,45432,28,849

वहीं, अगर आप यह लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 28,454 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 32,28,849 रुपये चुकाएंगे।