29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर, Dec 18, 2025

सरकारी डॉक्टरों ने किया कमाल, महिला के पेट से निकाली 8 किलो वजनी गठान

जटिल ऑपरेशन में मिली सफलता MP News. बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से 8 किलो वजनी गठान निकाली। यह ऑपरेशन दो घंटे तक चला। जिसके बाद महिला अब पूरी तरह से ठीक है। दरअसल पेट दर्द से परेशान रहने वाली महिला का डॉक्टर ने चेकअप कर सोनोग्राफी […]

जटिल ऑपरेशन में मिली सफलता

MP News. बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से 8 किलो वजनी गठान निकाली। यह ऑपरेशन दो घंटे तक चला। जिसके बाद महिला अब पूरी तरह से ठीक है।

दरअसल पेट दर्द से परेशान रहने वाली महिला का डॉक्टर ने चेकअप कर सोनोग्राफी कराई तो पेट में गठान निकली। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महिला का जटिल ऑपरेशन कर 8 किलो वजनी गठान को बाहर निकाला। पेट में गठान इतनी बड़ी थी कि महिला के अंडाश्य तक फैल गई थी, अगर समय पर ऑपरश्ेान नहीं होता है जान का खतरा बना हुआ था।

सोनोग्राफी कराने पर चला पता

जिला अस्पताल के शल्य विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टर दर्पण टोके ने बताया कि नागझिरी निवासी मरीज उषा बाई पति संतोष के पेट में दर्द की समस्या थी। इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो सोनोग्राफी कराने पर पता चला कि महिला के पेट में बड़ी गठान बन गई है जो अंडाश्य तक पहुंचने से महिला को अन्य समस्याएं भी बढऩे लगी थी। इसलिए इसका तुरंत ऑपरेशन करना जरुरी था। टीम गठित कर मंगलवार को ऑपरेशन कर महिला के पेट से 8 किलो ग्राम की बड़ी गठान बाहर निकाली गई।महिला का स्वास्थ्य सामान्य है,पेट से निकली गठान देखकर डॉक्टर्स सहित परिजन भी हैरान रह गए।

यह थे टीम में शामिल

सर्जन डॉक्टर के अनुसार पेट में गठान बनने के कही कारण होते है।कही बार बीमारी होने के साथ हर्निया, सिस्ट, लिपोमा सहित अन्य कारण होते है। महिला को यह गठान बीमारी के चलते हुईथी, जिसमें ऑपरेशन कर निकाला गया। इस दौरान टीम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ श्वेता शिवहरे, नर्सिंग ऑफिसर गायत्री, निलिमा नेलसन, सहायक स्टाफ अभय सिंह, हिमांशु मौजूद थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें