31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर, May 31, 2026

बुरहानपुर में दो मंजिला रस्सी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Massive Fire Broke Out : लोहार मंडी चंद्रकला क्षेत्र में रस्सी का गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तड़के 5:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होते ही आग भड़कने की खबर। आगजनी से लाखों के नुकसान की आशंका।

Massive Fire Broke Out

दो मंजिला रस्सी के गोदाम में लगी भीषण आग (Photo Source- Input)

Massive Fire :मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के गणपति नाका थाना इलाके में आने वाली लोहार मंडी चंद्रकला वार्ड रिहायशी इलाके में स्थित एक दो मंजिला रस्सी का गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। जानकारी अनुसार यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। शहर में चली हवा आंधी के बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई थी‌‌ दोबारा बिजली सप्लाई शुरू हुई तो अचानक गोदाम से गुब्बारे निकलना शुरू हो गए।

स्थानीय लोगों की मानें तो शहर में तड़के चले आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। लेकिन, जब दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो अचानक गोदाम से धुआं उठना शुरू हो गया और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी क्षेत्र में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया।

कई कि.मी दूर से दिख रहा था धुआं, पूरे इलाके से देखी जा सकती थी लपटें

आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरु किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए, कई दमकल गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन्हें नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकल कर्मियों और पुलिस की मदद से सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के करीब 10 मकानों को खाली कराया गया है। वहीं, खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था। अबतक करीब दमकल के 20 वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं।

प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी, सीएसपी और आयुक्त समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के चार थानों की पुलिस पूरे इलाके में मोर्चा संभाले हुए है। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासनिक अमले की सहायता कर रहा है। वहीं, आला अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, आग बुझाने के लिए अबतक बुरहानपुर नगर निगम के अलावा नेपानगर और शाहपुर तक से फायर वाहनों को बुलाया जा चुका है। साथ ही, दमकल वाहनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख होने का अनुमान है, जिससे भारी आर्थिक क्षति हुई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें