
बूंदी. विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग।
बूंदी. विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुरुष व युवा वर्ग में उत्साह देखने को मिला। शहर के बालचंद पाड़ा स्थित नवल सागर से दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के बालचंद पाड़ा, सूरजजी का बड़, नाहर का चौहट्टा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, चौगान गेट, अहिंसा सर्किल से होती हुई मीरागेट रोड स्थित कारीगर धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में घुड़सवार, ऊंट गाडीयांव अखाड़े शामिल रहे। डीजे की धुन पर लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे। अखाड़े में विभिन्न करतब दिखाए गए। वही झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
रामगंजबालाजी. यहां रामगंज बालाजी स्थित विश्वकर्मा मंदिर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद में जांगिड़ समाज के लोगों ने शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा रामगंजबालाजी गांव होते हुए वापस मंदिर स्थल पर पहुंची। जहां पर समाज के लोगों ने सामूहिक आरती की। शाम को प्रसादी वितरित की गई।
रानीपुरा. रानीपुरा में शनिवार को विश्वकर्मा समाज ने बड़ी धूमधाम के साथ विश्वकर्मा भगवान महोत्सव मनाया। 51 कलशों की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा गांव में घूम कर वापस मंदिर परिसर पर पहुंची जहां पर श्री विश्वकर्मा भगवान की महाआरती व मंत्र पुष्पांजलि के बाद मंदिर परिसर विविध देवी देवताओं के जयकारों से गूंज उठा।
जजावर. जजावर कस्बे के विश्वकर्मा धाम जजावर में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन हुआ। जिसमें माता पार्वती स्थापना का कार्यक्रम हुआ। मंदिर अध्यक्ष कैलाश पांचाल ने बताया कि पार्वतीजी की मूर्ति स्थापना एवं हवन किया गया। दानदाताओं का स्वागत प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। शोभायात्रा व कलश निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होती हुई निकली। इस दौरान महावीर, घनश्याम, सत्यनारायण, कैलाश, राम लक्ष्मण, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
करवर. कस्बे में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाजबंधुओं ने मुख्य बाजार के समीप स्थित जांगिड़ समाज के मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया। जिसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। समाज की महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। देर शाम को आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्य में समाजबंधु मौजूद रहे।
Published on:
01 Feb 2026 12:25 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
