1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर, May 31, 2026

बंदर उठा ले गया 2 लाख से भरा बैग, पेड़ पर बैठकर बरसाए 500-500 के नोट, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप!

Monkey snatches Rs 2 lakh: यूपी के बुलंदशहर कोर्ट में एक बंदर ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने आए शख्स का 2 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ, उसे देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

Monkey snatches Rs 2 lakh

photo ai

Monkey snatches Rs 2 lakh: यूपी के बुलंदशहर मे एक शातिर बंदर ने कोर्ट पहुंचे एक शख्स का बैग छीन लिया जिसमें पूरे 2 लाख रूपए रखे थे। कोर्ट परिसर में अकसर बंदरों का जमावड़ा बना रहता था। किसी के हाथ में कुछ भी थैली देख पीछे लग जाते हैं। इसी बीच बुलंदशहर की कोर्ट से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शातिर बंदर एक शख्स के हाथ से 2 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर सीधे पेड़ पर जा बैठा। इसके बाद बंदर ने पेड़ पर बैठकर जो नोटों की बारिश की, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए आया था परिवार

दरअसल, यह पूरी घटना बुलंदशहर की है। एक शख्स कोर्ट में अपनी किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने आया था। पैसों से भरा यह बैग रविंद्र लोधी राजू नाम के युवक के पास था, जिसे स्टांप पेपर खरीदने के लिए भेजा गया था। राजू जैसे ही स्टांप वेंडर की तरफ बढ़ने लगा, तभी घात लगाए बैठे एक बंदर ने झपट्टा मारा और पैसों से भरा बैग छीनकर पास के ही एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया।

बैग खोलकर नीचे बरसाए 500 के नोट

पेड़ पर चढ़ने के बाद बंदर को लगा कि बैग के अंदर शायद कुछ खाने-पीने की चीज है। उसने खाने की तलाश में बैग को फाड़ना शुरू कर दिया। जैसे ही बैग फटा, उसमें से 500-500 के नोट नीचे गिरने लगे। कोर्ट परिसर में अचानक नोटों की बारिश होते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोग जमीन पर गिरे नोटों को समेटने लगे। हंगामा बढ़ते देख तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बंदर से पैसे बचाने की कोशिश शुरू की।

पुलिस ने बचाए 1.98 लाख

राहत की बात यह रही कि पुलिस और वहां मौजूद सूझबूझ वाले लोगों की मदद से बंदर के चंगुल से पैसे वापस बचा लिए गए। अधिकारियों ने मौके से कुल 1 लाख 98 हजार रुपए बरामद कर लिए और सही सलामत उसके मालिक को सौंप दिए। बंदर की इस हरकत ने कुछ देर के लिए कचहरी में अच्छा-खासा ड्रामा क्रिएट हो गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें