
यश की फिल्म Toxic (सोर्स: IMDb)
Toxic Controversy: केजीएफ फेम एक्टर यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, लेकिन ये गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म कई विवादों के घेरे में आ गई है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज होते ही अश्लीलता को लेकर कर्नाटक राज्य महिला आयोग और दर्शकों द्वारा कड़ी आलोचना हुई थी। अब फिल्म के निर्माताओं पर एक और बड़ा आरोप लगा है।
बता दें, बेंगलुरु में जंगल की जमीन पर सेट बनाने के लिए प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस पर कई पेड़ों को बिना अनुमति काटने का आरोप है। 2 साल पहले, यानी 2024 में ही कर्नाटक वन विभाग ने इस मामले में FIR दर्ज की थी। इस FIR में वन प्राधिकरण के अलावा केनरा बैंक और हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) के जनरल मैनेजरों के भी नाम शामिल हैं। खबरों के मुताबिक सैटेलाइट इमेज के माध्यम से पेड़ों की कटाई की पुष्टि भी की गई थी।
पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने खुद इस जंगल की जमीन का दौरा किया था, जहां फिल्म की शूटिंग हो रही है। मंत्री ने बताया कि ये जमीन HMT के अधिकार क्षेत्र में आती है और बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई नियमों के खिलाफ है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
इससे पहले, फिल्म के टीजर को लेकर भी काफी हंगामा मचा था। सोशल मीडिया पर इस टीजर के कुछ दृश्यों को अश्लील बताया गया, जिसके बाद राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज की गई। बता दें, फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने हालांकि स्पष्ट किया कि टीजर डिजिटल माध्यम का कंटेंट है, इसलिए वो उसकी सेंसरिंग के दायरे में नहीं आता।
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, तो वहीं यश इस साल 2 फिल्में लेकर आ रहे हैं। 'टॉक्सिक' के बाद यश नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में रावण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी लीड रोल में हैं। 'रामायणम् पार्ट 1' इस साल दिवाली के समय रिलीज होगी। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' से होगी।
पिछले साल जारी 'धुरंधर पार्ट 1' ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जबकि केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद यश की वापसी भी बड़ी रिलीज की उम्मीद जगाती है। हालांकि, 'टॉक्सिक' के मेकर्स के लिए रास्ता अभी आसान नहीं दिख रहा है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण और फिल्म की कंटेंट को लेकर विरोध जारी है। अब देखना ये होगा की विवादों के बाद फिल्म के प्रदर्शन और लोकप्रियता को किस तरह की होती है।
Published on:
10 Feb 2026 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
