
राजपाल यादव (सोर्स: x @vksthakur00 के अकाउंट द्वारा)
Rajpal Yadav Bail Hearing Today: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक बार यानी आज सुनवाई होने वाली है। बता दें राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन पर लगभग 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामलों के आरोप हैं। पिछले हफ्ते यानी 12 फरवरी को अदालत ने उनके 7 चेक बाउंस मामलों में जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया था, लेकिन उनके वकील की मांग पर सुनवाई को 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया।
राजपाल यादव ने पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की गुहार भी लगाई है और 12 फरवरी को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अदालत में एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी। दरअसल, न्यायालय ने साफ कहा था, "आप जेल इसलिए गए हैं क्योंकि आपने अपने दायित्व पूरे नहीं किए हैं।" अदालत ने ये भी माना कि फाइल का निरीक्षण करने पर कई नई जानकारियां सामने आई हैं। अहम बात ये है कि राजपाल यादव ने पिछले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
इतना ही नहीं, राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि उन्होंने आरोपी पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने जमानत याचिका दायर की है और दूसरी ओर से जवाब मांगे जाने के बाद सोमवार यानी आज सुनवाई के लिए केश टालने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया गया।
अब जहां अदालत में राजपाल यादव जमानत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री उनके लिए एकजुटता दिखा रही है। उनके मैनेजर गोल्डी ने बताया कि कई दिग्गज स्टार्स जैसे सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने मदद का भरोसा दिया है। इसके अलावा डेविड धवन, रतन जैन, वरुण धवन समेत कई और लोग भी आर्थिक और नैतिक सहारा देने को तैयार हैं।
हालांकि, गोल्डी ने ये साफ किया कि इस तरह के ट्रांजैक्शन तुरंत नहीं हो पाते। अब देखना होगा कि आज कब तक दिल्ली हाई कोर्ट की सुनवाई में एक्टर को राहत मिल पाती है, या नहीं मिलती। उनकी रिहाई से फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं और सबकी नजर कोर्ट के फैंसले पर रूकी हुई है, फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
Updated on:
16 Feb 2026 11:04 am
Published on:
16 Feb 2026 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
