4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं मंदाना करीमी? भारत में कमाया नाम, यहीं शादी की, अब देश पर धोखा देने का लगाया आरोप

Who Is Mandana Karimi: भारत में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में भारत को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं मंदाना करीमी।

2 min read
Google source verification
Who Is Mandana Karimi

Who Is Mandana Karimi (सोर्स- एक्स)

Who Is Mandana Karimi: ईरान में जन्मीं और भारत में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मॉडलिंग से लेकर रियलिटी शोज और फिल्मों तक का सफर तय करने वाली मंदाना ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया। उन्होंने संकेत दिए हैं कि वो भारत छोड़ने की तैयारी में हैं।

ईरान से मुंबई तक का सफर (Who Is Mandana Karimi)

मंदाना करीमी का जन्म 19 मई 1988 को तेहरान में हुआ था। उनके पिता भारतीय मूल के हैं, जबकि मां ईरानी हैं। इस वजह से उनकी परवरिश दो संस्कृतियों के बीच हुई। शुरुआती दौर में उन्होंने एयर होस्टेस के रूप में काम किया, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड की चमक-दमक ने उन्हें मॉडलिंग की ओर आकर्षित किया।

साल 2010 में वो मुंबई आईं और यहीं से उनके करियर को नई दिशा मिली। कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया।

फिल्मों और रियलिटी शोज से मिली पहचान (Who Is Mandana Karimi)

मंदाना ने 2015 में फिल्म ‘रॉय’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद वो ‘भाग जॉनी’, ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘मैं और चार्ल्स’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, असली लोकप्रियता उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' से मिली। इस शो में वह सेकंड रनर-अप रहीं और घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

बाद में वह कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' का भी हिस्सा बनीं। इन शोज ने उनके करियर को मजबूती दी और उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच खास जगह दिलाई।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में (Who Is Mandana Karimi)

साल 2017 में उन्होंने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। इसके बाद मंदाना ने अपने काम पर फोकस किया और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहीं।

क्यों उठाया भारत छोड़ने का मुद्दा?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने कहा कि वो एक स्वतंत्र और खुले विचारों वाले ईरान की कल्पना करती हैं, जहां महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीने की आजादी हो। उन्होंने ये भी हिंट दिया कि जैसे ही उनके देश में मौजूदा हालात बदलेंगे, वो वहां लौटना चाहेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने अपने बैग पैक कर लिए हैं और भारत छोड़ने की योजना बना रही हैं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे इमोशनल प्रतिक्रिया बता रहे हैं।

भारत से ‘ब्रेकअप’ की बात

मंदाना ने अपने बयान में भारत से ‘ब्रेकअप’ जैसा शब्द इस्तेमाल किया, जिसने लोगों को चौंका दिया। गौरतलब है कि भारत ने उन्हें पहचान, करियर और लोकप्रियता दी। ऐसे में उनका यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है।

सच में देश छोड़ देंगी मंदाना करीमी

अब सवाल यह है कि क्या मंदाना वाकई भारत छोड़ देंगी या यह सिर्फ एक भावनात्मक वक्तव्य है। फिलहाल उन्होंने अपने भविष्य की स्पष्ट योजना सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन इतना जरूर है कि उनका यह बयान मनोरंजन जगत में नई बहस को जन्म दे चुका है।

ईरान से आई यह अभिनेत्री भारत में स्टार बनीं, यहीं अपना घर बसाया और अब फिर से एक नए मोड़ पर खड़ी नजर आ रही हैं। आने वाले समय में उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।