29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 23, 2026

ट्विशा शर्मा के चरित्र पर सवाल उठाना सास गिरिबाला को पड़ा भारी? अभिनेत्री की बहन का अब फूट पड़ा गुस्सा

Twisha Sharma Death Case: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब परिवार ने उनकी सास गिरिबाला पर निशाना साधते हुए उनपर ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाने की बात कही है।

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला हर गुजरते दिन के साथ और उलझता जा रहा है। कुछ दिन पहले तक ये मामला सिर्फ एक संदिग्ध मौत और दहेज प्रताड़ना तक सीमित था, लेकिन अब एक वायरल ऑडियो क्लिप ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है।

ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी सास गिरिबाला सिंह ने बातचीत के दौरान अपनी ही बहू के चरित्र पर सवाल उठाए और ऐसी बातें कहीं, जिसने परिवार को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ट्विशा शर्मा की कजिन बहन का दावा (Twisha Sharma Death Case)

ट्विशा की मौत के बाद से ही परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। अब सामने आए ऑडियो को लेकर परिवार का कहना है कि इसमें साफ तौर पर एक बहू के प्रति अपमानजनक सोच झलकती है। ट्विशा की कजिन बहन ने एएनआई से बात करते हुए कहा- 'गिरिबाला सिंह की बातें ये दिखाती हैं कि ट्विशा को मानसिक रूप से कितना परेशान किया गया होगा। परिवार का आरोप है कि मौत के बाद भी ट्विशा की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ताकि असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।'

ट्विशा शर्मा की दिसंबर में हुई शादी

बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही 12 मई को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। परिवार ने शुरुआत से ही पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष लगातार खुद को निर्दोष बता रहा है।

गिरिबाला सिंह पर सबसे ज्यादा चर्चा

इस केस में सबसे ज्यादा चर्चा गिरिबाला सिंह को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो के बाद लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक सास अपनी बहू के बारे में इस तरह की बातें कैसे कर सकती है। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि उस मानसिकता की झलक है, जिससे ट्विशा लंबे समय से गुजर रही थीं।

सीबीआई को सौंपी गई मामले की जांच

मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब मध्य प्रदेश सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी। ट्विशा के परिवार ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अब उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद दिखाई दे रही है। परिवार का आरोप है कि शुरुआती जांच के दौरान कई अहम सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई। CCTV फुटेज और रिकॉर्ड्स को लेकर भी कई सवाल उठाए जा चुके हैं।

हाईकोर्ट में भी राज्य सरकार ने माना कि मामले में कुछ गंभीर बिंदु सामने आए हैं। सोशल मीडिया से लेकर रेडिट तक इस केस पर लोग खुलकर अपनी राय दे रहे हैं। कई यूजर्स ट्विशा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं तो कई लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं।

ट्विशा शर्मा का मामला गरमाया

फिलहाल ट्विशा शर्मा मौत मामला सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं रह गया है, बल्कि यह उन सवालों का चेहरा बन चुका है जो आज भी दहेज, मानसिक प्रताड़ना और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर समाज के सामने खड़े हैं। अब सभी की नजरें सीबीआई जांच और आने वाले खुलासों पर टिकी हुई हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें