मुंबई, May 28, 2026

Sushmita Sen Reveals Manager Ran When She Adopted Girl (सोर्स- एक्स)
Sushmita Sen Reveals Manager Ran When She Adopted Girl: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपनी बेटी को गोद लेने का एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब सिर्फ 24 साल की उम्र में वो बेटी को गोद ले रही थीं तो उनका मैनेजर उन्हें छोड़कर चलकर जाना चाहिए।
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। हालांकि करियर के पीक पर पहुंचकर महज 24 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 90 के दशक में अभिनेत्रियों की शादी या फिर बच्चे होने को उनके करियर का एंडिंग प्वाइंट माना जाता था जबकि इसी बीच सुष्मिता ने बिना शादी के ही बेटी रेने को गोद लिया था। अब इसी को लेकर उन्होंने हैरान कर देने वाली बात कही है।
एक निजी चैनल से बात करते हुए सुष्मिता सेन ने बताया कि जब उन्होंने ये फैसला लिया था तो उनके मैनेजर उन्हें रातों-रात छोड़कर भाग गए थे, ये कहते हुए कि करियर पर इसका गहरा असर पड़ेगा। सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि मैनेजर को लगता था कि इतनी कम उम्र में मां बनने के बाद अब उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलेगा। यहां तक कि उसने तो ये तक कह दिया था कि अब उन्हें सिर्फ साइड रोल ही मिलेंगे।
बता दें सुष्मिता सेन ने साल 2000 में बेटी रेने को गोद लिया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में दूसरी बेटी अलीशा भी आई। सुष्मिता अक्सर अपने इंटरव्यूज में साफ कर चुकी हैं कि वो अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती हैं और उस फैसले पर उन्हें गर्व है।
लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब सुष्मिता सेन ने ओटीटी वेब सीरीज ‘आर्या’ से शानदार वापसी की थी। इस सीरीज में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसके बाद वो ‘ताली’ में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका में भी नजर आईं। अभिनय के साथ-साथ सुष्मिता अपनी निजी जिंदगी और बेबाक सोच के कारण भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।
Updated on: 28 May 2026 01:43 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।