4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब की लत से लंबे समय तक जूझती रहीं ऋतिक की बहन, पहली बार सुनैना रोशन ने खुलकर की बात

Sunaina Roshan Opens Up About Battle With Alcohol: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने पहली शराब की लत को लेकर खुलकर बात की है।

2 min read
Google source verification
Sunaina Roshan Opens Up About Battle With Alcohol

Sunaina Roshan on Her Battle With Alcohol (सोर्स- एक्स)

Sunaina Roshan Opens Up About Battle With Alcohol: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्मी चमक-दमक से जुड़ी नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का एक बेहद निजी पहलू है। हाल ही में सुनैना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी उस लड़ाई के बारे में खुलकर बात की, जिसे वो लंबे समय तक चुपचाप लड़ती रहीं। ये लड़ाई थी शराब, जंक फूड और मीठे खाने की लत से बाहर निकलने की।

जब खुद से सच कहना सबसे मुश्किल हो गया (Sunaina Roshan Opens Up About Battle With Alcohol)

सुनीना रोशन ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल कदम ये स्वीकार करना था कि वो एक समस्या से जूझ रही हैं। उनके मुताबिक, जैसे ही उन्होंने ये सच्चाई मानी, वहीं से बदलाव की शुरुआत हुई। उन्होंने ये भी कहा कि अक्सर लोग ये समझ नहीं पाते कि लत सिर्फ नशे तक सीमित नहीं होती, बल्कि खानपान और रोजमर्रा की आदतें भी इसका रूप ले सकती हैं।

'लत के कई चेहरे होते हैं'

सुनीना का मानना है कि एडिक्शन हमेशा बाहर से दिखने वाला नहीं होता। कभी ये शराब के जरिए सामने आता है, तो कभी मीठे और जंक फूड के जरिए। उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय ऐसा भी था जब उनका खानपान पूरी तरह असंतुलित हो चुका था और शराब पर निर्भरता भी बढ़ गई थी। ये दौर उनके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण रहा।

सोच ने बदली दिशा

इस मुश्किल सफर में सुनैना के लिए सबसे अहम साबित हुआ सही सोच और अपनों का साथ। उन्होंने कहा कि जब इंसान मदद मांगने की हिम्मत करता है और खुद पर थोड़ा भरोसा दिखाता है, तभी रिकवरी संभव हो पाती है। उनके अनुसार, लत किसी व्यक्ति की पहचान नहीं होती, लेकिन उससे आंख चुराने की बजाय उसका सामना करना जरूरी होता है।

दूसरों के लिए भी दिया मैसेज

अपने संदेश के जरिए सुनीना ने उन सभी लोगों को हौसला दिया जो किसी न किसी तरह की लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस लड़ाई में किसी को अकेले रहने की जरूरत नहीं है। ये परफेक्शन की नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आगे बढ़ने की प्रक्रिया है। एक-एक कदम ही असली जीत है।

पहले भी लड़ चुकी हैं गंभीर बीमारियों से

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब सुनीना रोशन ने जीवन की मुश्किल परिस्थितियों को मात दी हो। इससे पहले भी वह कैंसर और दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी जैसी चुनौतियों से उबर चुकी हैं। हर बार उन्होंने ये साबित किया है कि हालात चाहे जैसे भी हों, हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ रास्ता निकाला जा सकता है।