7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां अर्चना पूरन सिंह के साथ नहीं रहेंगे बेटे, इस कारण लिया घर छोड़ने का फैसला

Archana Puran Singh Family Update: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी (Aaryamann Sethi) अब अपने मम्मी-पापा के साथ नहीं रहेंगे। इसकी बड़ी वजह भी सामने आ गयी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jan 25, 2026

Archana Puran Singh Family Update

अर्चना पूरन सिंह और उनके बेटे आर्यमन सेठी (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

Archana Puran Singh Son Leaving Parents Home: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडी शो की जान अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के घर से जुड़ी एक खबर सामने आई है। उनका बेटा आर्यमन सेठी (Aaryamann Sethi) अब अपने माता-पिता के साथ नहीं रहने वाले हैं। घर छोड़ने का प्लान भी तय हो चुका है और इसकी वजह है, बजट और नए घर का अधूरा रेनोवेशन। आर्यमन अपनी मंगेतर योगिता बिहानी के साथ अपने नए आशियाने में शिफ्ट होना चाहते हैं।

क्या है पूरा माजरा?

हाल ही में अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार लंदन की लंबी छुट्टी से लौटा है। वहीं उन्होंने बेटे आर्यमन सेठी (Aaryamann Sethi) का 30वां जन्मदिन मनाया और खूब मस्ती की। छुट्टी से लौटते ही आर्यमन ने अपने व्लॉग में अपने फैंस को दिखाया कि वह और उनकी मंगेतर योगिता बिहानी अपने नए घर को लेकर कितने एक्साइटेड हैं।

सबसे खास बात ये रही कि अपने व्लॉग में दोनों अपने घर के रेनोवेशन पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने डिजाइनर को कॉल किया और बताया कि जल्द ही वह अपने नए घर से जुड़े कुछ बड़े प्लान्स फैंस के साथ शेयर करेंगे।

बातचीत के दौरान आर्यमन (Aaryamann Sethi) ने बताया कि उन्होंने अपने पिता परमीत सेठी से इस प्रोजेक्ट के बजट और समय कितना लगेगा इस पर बातचीत की है। क्योंकि परमीत पहले भी ऐसे काम कर चुके हैं, इसलिए आर्यमन को उन पर पूरा भरोसा है। परमीत का कहना है कि पूरा रेनोवेशन करने में कम से कम एक साल लगेगा और खर्च भी प्लान से ज्यादा आएगा।

पिता की बात मानते हुए आर्यमन (Aaryamann Sethi) ने तय किया कि वह बाथरूम और किचन को अभी के लिए वैसे ही छोड़ देंगे, ताकि काम मार्च के पहले हफ्ते तक पूरा हो सके। बाद में वह और योगिता साइट पर पहुंचे ताकि जल्दी से जल्दी काम करवाया जा सके। लेकिन जब कंस्ट्रक्शन टीम ने बताया कि बाथरूम और किचन को छोड़ भी दे तो घर तैयार होने में कम से कम तीन महीने लगेंगे, तो आर्यमन थोड़ा निराश हो गए। उन्होंने टीम से रिक्वेस्ट की कि जितना हो सके काम तेजी से पूरा किया जाए, ताकि वह और योगिता जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट हो सकें।

अर्चना पूरन सिंह के बारे में…

अर्चना पूरन सिंह भारतीय फिल्म और टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘The Kapil Sharma Show’ में उनकी हंसी और जज की भूमिका से मिली है। इसके अलावा उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'जानी दुश्मन', 'मोहब्बतें', 'राजा हिन्दुस्तानी', 'कृष 3' (कैमियो) जैसे हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।