2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shamita Shetty Birthday: 17 साल से फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं शमिता, जानिए कमाई का राज

Shamita Shetty Networth: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भले ही अब फिल्मों से दूर हों लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो आज भी करोड़ों कमाती हैं। आज शमिता अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।

2 min read
Google source verification
Shamita Shetty Networth

Shamita Shetty (सोर्स- एक्स)

Shamita Shetty Networth: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो भले ही लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हों, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और कमाई आज भी किसी टॉप एक्टर से कम नहीं है। इन्हीं में से एक नाम है शमिता शेट्टी का। शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी आज यानी 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके करियर, बिजनेस और शानदार जीवनशैली की चर्चा होना लाजमी है।

फिल्म 'मोहब्बतें' से किया डेब्यू (Shamita Shetty Networth)

शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की मल्टीस्टारर फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा था। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारों के बीच शमिता ने उदय चोपड़ा के अपोजिट डेब्यू किया। पहली फिल्म से उन्हें अच्छी पहचान जरूर मिली, लेकिन इसके बाद उनका करियर वैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाया, जैसी उम्मीद की जा रही थी।

फिल्मों में शमिता को नहीं मिली सफलता

डेब्यू के बाद शमिता शेट्टी जहर, फरेब और कैश जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि इन फिल्मों से उन्हें अलग पहचान तो मिली, लेकिन वो अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह सुपरस्टार बनने में सफल नहीं हो पाईं। धीरे-धीरे शमिता ने फिल्मों से दूरी बना ली और लाइमलाइट से बाहर होती चली गईं।

इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई

फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बावजूद शमिता शेट्टी ने खुद को कभी पीछे नहीं रहने दिया। उन्होंने अपनी पढ़ाई और रुचि को करियर का जरिया बनाया। बहुत कम लोग जानते हैं कि शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग की प्रोफेशनल पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने इस फील्ड में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

सफल बिजनेसवुमन के तौर पर बनाई पहचान

शमिता शेट्टी आज एक सफल बिजनेसवुमन हैं। उनकी इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी ‘गोल्डन लीफ’ नाम से जानी जाती है, जो हाई-एंड और लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसी बिजनेस से शमिता की बड़ी कमाई होती है। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करती हैं, जो उनकी आय का अहम हिस्सा है।

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी किया काम

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शमिता की मौजूदगी चर्चा में रही है। वेब सीरीज ब्लैक विडो और फिर बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में उनकी एंट्री ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो रियलिटी शोज से भी शमिता ने मोटी फीस वसूली है।

शमिता शेट्टी की नेटवर्थ

अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो शमिता शेट्टी की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। वो एक बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और उनके पास महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। मुंबई में उनका आलीशान घर, ब्रांडेड आउटफिट्स और ट्रैवलिंग उनकी रॉयल लाइफ का सबूत है।

Story Loader