Juhi Chawla's Father rejected Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों, अपने अंदाज, अपने स्टाइल और अपने काम के तरीके को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि सलमान के लव लाइफ की चर्चा आज भी खूब होती है। सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। इन सभी एक्ट्रेस में से लगभग सभी को अपना हमसफ़र भी मिल गया। लेकिन 6 एक्ट्रेस को डेट करने के बाद भी सबके फेवरेट भाईजान अभी तक सिंगल हैं। हालांकि बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जिससे सलमान शादी करना चाहते थे। कहा जाता है कि शादी के लिए सलमान एक्ट्रेस के पिता से भी मिले थे। इस बात का खुलासा खुद सलमान ने किया है।
शादी का रिश्ता लेकर जूही के घर पहुंच गए थे सलमान खान
वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जूही चावला हैं। सलमान जूही चावला को काफी पसंद करते थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे। इतना ही नहीं सलमान शादी के लिए जूही के पापा से मिलने भी गए थे। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने एक चैट शो में किया था।
जूही के पिता ने सलमान को किया रिजेक्ट
जूही के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा था कि उन्हें जूही काफी क्यूट लगती थी। इसलिए वो उनसे शादी करना चाहते थे। शादी के लिए सलमान एक्ट्रेस के घऱ रिश्ता लेकर भी पहुंच गए थे। हालांकि, जूही के पिता ने सलमान को रिजेक्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 के बाद कभी साथ काम नहीं करेंगे सलमान और कैटरीना! पति विक्की कौशल ने जताई आपत्ति
जूही के पिता ने सलमान से किया साफ इनकार
सलमान ने कहा कि जूही के पिता ने इस शादी के लिए साफ इनकार कर दिया। क्योंकि उन्हें मैं जूही के लिए फिट नहीं लगता था। जूही के पिता ने उन्हें क्यों ठुकरा दिया, सलमान को अब तक समझ नहीं आया। उनके मन में हमेशा यही सवाल आते रहे कि वह अपनी बेटी के लिए एक लड़के में क्या खूबियां चाहते हैं।
एक फिल्म में साथ नजर आए थे जूही और सलमान
बता दें, जूही और सलमान एक साथ एक ही फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान और जूही के साथ नील कपूर और गोविंदा भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में सलमान खान का खास रोल था। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।
6 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा सलमान का नाम
गौरतलब है कि अब तक देखा गया है कि सलमान का नाम 6 एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है। जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, जरीन खान, लूलिया वंतूर शामिल हैं। हालांकि, सलमान इनमें से किसी भी एक्ट्रेस को अपना हमसफर नहीं बना सके। हालांकि इन सभी एक्ट्रेस को अपना साथी मिल गया है। लेकिन 6 एक्ट्रेस को डेट करने के बाद भी सबके फेवरेट भाईजान अभी तक सिंगल हैं। वहीं, जूही चावला ने भी 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान की हरकतों से परेशान हुए आमिर खान, इस बड़ी फिल्म से एक्टर को किया बाहर!
Published on:
25 Mar 2023 03:04 pm