मुंबई, May 29, 2026

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर विवाद
Salman Khan entry in Don 3 controversy: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद उस समय बेहद गंभीर हो गया, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता रणवीर सिंह पर कड़ा रुख अपनाते हुए बैन लगाने का फैसला सुना दिया। इस अचानक आए फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया और फिल्म का भविष्य अधर में लटकता हुआ दिखाई देने लगा। मामला बिगड़ता देख अब इस पूरे विवाद में बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानी सलमान खान की एंट्री हुई है। खबर है कि सलमान खान ने रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर के बीच जारी इस बड़े तनाव को खत्म कराने के लिए खुद कमान संभाली है। उन्होंने दोनों को एक आइडिया है जिससे मामला शांत हो सकता है...
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने खुलासा किया है कि सलमान खान के संबंध फरहान अख्तर के परिवार से बेहद पुराने और गहरे हैं, और वह व्यक्तिगत रूप से रणवीर सिंह को भी काफी पसंद करते हैं। विवाद को बढ़ता देख सलमान ने दोनों से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया, "सलमान ने फरहान अख्तर और रणवीर दोनों से लंबी बातचीत की। उन्होंने फरहान को समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम के दौरान 'क्रिएटिव डिफरेंस' होना बहुत आम बात है।
इसे दिल से नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने रणवीर का पक्ष भी सुना ताकि वह समझ सकें कि गलती कहां हुई है।" सलमान ने दोनों को सलाह दी कि वह किसी तीसरे की साजिश का शिकार हुए बिना, आपस में बैठकर इस मसले का सम्मानजनक हल निकालें।
सलमान खान ने सिर्फ मध्यस्थता ही नहीं की, बल्कि दोनों को भविष्य के लिए एक गुरुमंत्र भी दिया। उन्होंने फरहान और रणवीर से कहा कि वह एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, इसलिए एक-दूसरे को या आने वाले प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाए बिना बात खत्म करें। भाईजान ने दोनों को यह सुझाव भी दिया कि जब एक बार यह 'डॉन 3' का विवाद पूरी तरह शांत हो जाए, तो वह दोनों किसी दूसरे नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के बारे में सोचें, ताकि जनता के बीच एक अच्छा मैसेज जाए।
बता दें, 'डॉन 3' को लेकर चल रहा यह पूरा विवाद किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इसकी शुरुआत तब हुई जब 'डॉन 2' 2011 की बंपर सफलता के बाद फैंस शाहरुख खान को दोबारा 'डॉन' के रूप में देखने का इंतजार कर रहे थे। फरहान अख्तर का प्लान था कि वह 'डॉन 3' में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक नए दौर के एक्टर को साथ लाकर एक सिनेमाई इतिहास रचें। लेकिन साल 2023 में शाहरुख खान ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' और 'जवान' जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, शाहरुख 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट और इसके कॉन्सेप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। वह बड़े पैमाने पर मास ऑडियंस से जुड़ने वाली कमर्शियल फिल्में करना चाहते थे, जिसके बाद मेकर्स ने रणवीर सिंह को नया 'डॉन' घोषित किया और यहीं से विवादों का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, अब सलमान की एंट्री के बाद माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही पटरी पर लौटेगी।
Updated on: 29 May 2026 09:18 am


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।