1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरुपति मंदिर पहुंचे नए नवेले पति-पत्नी विजय और रश्मिका, शादी के बाद बांटी मिठाई

Rashmika-Vijay At Tirupati Temple: साउथ का पावरकपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में शादी के बाद तिरुपति मंदिर पहुंचे।

2 min read
Google source verification
Rashmika-Vijay At Tirupati Temple

Rashmika-Vijay At Tirupati Temple (सोर्स-@tahirjasus)

Rashmika-Vijay At Tirupati Temple: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस स्टार कपल ने शादीशुदा जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ की। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों तिरुपति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर नई जिंदगी के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पारंपरिक अंदाज में दिखा नवविवाहित जोड़ा (Rashmika-Vijay At Tirupati Temple)

मंदिर परिसर से सामने आए वीडियो में रश्मिका पारंपरिक साड़ी और हल्के आभूषणों में नजर आईं, जबकि विजय देवरकोंडा कुर्ता और शॉल में बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने मंदिर के बाहर मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन किया और लोगों का प्यार स्वीकार किया। इस खास मौके पर विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी उनके साथ मौजूद रहे।

उदयपुर में हुई थी शाही लेकिन निजी शादी (Rashmika-Vijay At Tirupati Temple)

इस चर्चित जोड़ी ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। समारोह भव्य होने के बावजूद सीमित मेहमानों के बीच आयोजित किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की रस्मों में तेलुगु और कूर्ग परंपराओं का खूबसूरत मेल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भावुक पारिवारिक पलों ने इस समारोह को खास बना दिया। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर रश्मिका और विजय का वीडियो साझा किया है।

देशभर में मिठाइयां बांटकर जताया आभार

शादी की खुशियों को सिर्फ परिवार तक सीमित न रखते हुए कपल ने अपने प्रशंसकों के साथ भी यह खुशी साझा करने का फैसला किया। हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद समेत कई शहरों में मिठाइयों के बॉक्स भेजे गए। खास पैकेजिंग के साथ भेजी गई इन मिठाइयों में क्यूआर कोड भी शामिल किया गया, जिससे फैंस अपनी शुभकामनाएं सीधे कपल तक पहुंचा सकें।

मंदिरों में अन्नदान का आयोजन

रश्मिका और विजय ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कई राज्यों के मंदिरों में अन्नदान कार्यक्रम भी आयोजित करवाया। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया गया। इस पहल को लोगों ने खूब सराहा और इसे शादी को यादगार बनाने का अनोखा तरीका बताया।

शादी के बाद दूसरी पब्लिक झलक

तिरुपति मंदिर की यह यात्रा शादी के बाद कपल की दूसरी सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। मंदिर में मौजूद फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। हालांकि भीड़ के बीच दोनों ने विनम्रता बनाए रखते हुए लोगों का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए।

जल्द होगा ग्रैंड रिसेप्शन

सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद अब हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन की तैयारी चल रही है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। फैंस इस समारोह की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।