4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 03, 2026

रणवीर सिंह ने फीस छोड़ मुनाफे पर खेला दांव, ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद को-प्रोड्यूसर ने दी बड़ी जानकारी

Ranveer Singh didn't charge massive fees Dhurandhar: धुरंधर फ्रेंचाइजी की वैल्यू 3000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। रणवीर सिंह ने इस फ्रेंचाइजी की सफलता के पीछे केवल अपनी फीस पर निर्भर रहने के बजाय मुनाफे के पक्ष में बड़ा दांव खेला है।

3000 करोड़ के करीब पहुंची धुरंधर फ्रेंचाइजी! रणवीर सिंह ने फीस छोड़ मुनाफे पर खेला बड़ा दांव

रणवीर सिंह और आदित्य धर(This form x:@VargheseCyril47)

Ranveer Singh didn't charge massive fees Dhurandhar: 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉलीवुड की हालिया सबसे बड़ी सफलताओं में से एक बनकर उभरी हैं। अब इन फिल्मों के कमाई के बारे में एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बताया कि रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर ने मोटी अग्रिम फीस लेने की बजाय फिल्म की सफलता पर दांव लगाया और प्रॉफिट-शेयरिंग का रास्ता चुना।

धुरंधर में रिस्क-शेयरिंग मॉडल अपनाया गया

ET से बातचीत में ज्योति देशपांडे ने बताया कि धुरंधर में रिस्क-शेयरिंग मॉडल अपनाया गया। रणवीर सिंह और आदित्य धर दोनों कम फिक्स्ड फीस के साथ आए और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी का ऑप्शन चुना। साथ ही, ज्योति ने कहा,"रणवीर सिंह कम फिक्स्ड फीस और बैकएंड डील के साथ आए और उन्हें इस अरेंजमेंट से जबरदस्त फायदा हुआ। आदित्य के लिए भी यही सच था। उन्होंने हमारे साथ मिलकर काफी फायदा कमाया। इस तरह आप रिस्क और रिवॉर्ड दोनों बांटते हैं।"

इतना ही नहीं, ज्योति ने ये भी बताया कि फिल्म की लागत शुरुआती अनुमान से लगभग दोगुनी हो गई थी, लेकिन दो भाग की फिल्म बनने के बाद ये एक लंबा सफर बन गया। उनके शब्दों में, "आखिर में हम सब हंसते-हंसते बैंक गए।"

प्रोड्यूसर ने हिंट दिया है

'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और उसने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपये कमाए। तो वहीं 19 मार्च 2026 को आई 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में 1790 करोड़ के करीब की कमाई की। दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी हैं।

प्रोड्यूसर ने हिंट दिया है कि 'धुरंधर' का सफर अभी खत्म नहीं हुआ। इस साल के आखिर में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज आने वाला है। 'धुरंधर 2' 4 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू होगी। रणवीर और आदित्य का ये दांव बताता है कि जब टैलेंट और आत्मविश्वास एक साथ हों तो जोखिम भी इनाम बन जाता है।

प्रोजेक्ट छोड़ने और बैन जैसे गंभीर मुद्दा

इन तमाम मामलों के बीच, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है। संगठन की उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा कि यदि रणवीर को किसी भी तरह की सहायता की जरूरत होगी, तो CINTAA उनके साथ खड़ा रहेगा। तो वहीं, संगठन की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने कहा कि इस पूरे विवाद में किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर उनसे संपर्क नहीं किया, इसलिए पूरी जानकारी के बिना कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

दरअसल, फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने और बैन जैसे गंभीर मुद्दा बताते हुए FWICE में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया था। आरोप था कि एक्टर ने 'डॉन 3' विवाद को लेकर संगठन के बुलावे का जवाब नहीं दिया। तो दूसरी ओर, फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन हाउस ने भी कथित रूप से रणवीर से प्री-प्रोडक्शन खर्च के लिए हर्जाने की मांग की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें