10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरी दुल्हन सजाऊंगी…प्रियंका के वायरल गाने पर थिरके पति निक जोनस, देसी गर्ल ने इस अंदाज में किया रिएक्ट

Nick Jonas Grooves To Teri Dulhan Sajaoongi: प्रियंका चोपड़ा का एक गाना इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। जहां उनके इस गाने पर हर कोई डांस के वीडियोज बना रहा है वहीं उनके पति निक भी अब इस गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए प्रियंका ने पति के वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया दी।

2 min read
Google source verification
Nick Jonas Grooves To Teri Dulhan Sajaoongi

Nick Jonas Grooves To Teri Dulhan Sajaoongi (सोर्स इंस्टाग्राम-priyankachopra)

Nick Jonas Grooves To Teri Dulhan Sajaoongi: बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दोनों अक्सर अपनी मजेदार और दिलचस्प केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार चर्चा की वजह बना है निक जोनस का एक वीडियो, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के पुराने हिंदी गाने पर देसी अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं।

पत्नी के वायरल गाने पर थिरके निक (Nick Jonas Grooves To Teri Dulhan Sajaoongi)

दरअसल, इन दिनों साल 2005 में आई फिल्म बरसात का मशहूर गाना ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर कई इंफ्लुएंसर्स और सेलेब्रिटीज रील्स बना रहे हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इस गाने पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर दिया।

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें वो नाश्ते के दौरान डोसा खाते हुए गाने की धुन पर सिर हिलाते और ताल में झूमते दिख रहे हैं। उनके एक्सप्रेशंस और देसी वाइब्स ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। वीडियो के साथ निक ने कैप्शन में लिखा कि जब ब्रेकफास्ट बुफे में डोसा मिल जाए, तो रिएक्शन ऐसा ही होता है।

देसी गर्ल ने भी दिया रिएक्शन (Priyanka Chopra Reaction)

निक का ये अंदाज देखकर 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। प्रियंका ने न सिर्फ इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, बल्कि हंसने वाले इमोजी और मजेदार रिएक्शन के साथ पति की तारीफ भी की। फैंस को ये पल बेहद क्यूट लगा।

प्रियंका ने वायरल गाने के रील्स भी किए शेयर

इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड से जुड़े दूसरे वीडियो भी अपनी स्टोरी पर शेयर किए। उन्होंने एक इंफ्लुएंसर की रील को पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि लगता है बरसात फिर से ट्रेंड में आ गई है। साथ ही उन्होंने बिपाशा बसु को भी टैग किया, जिससे ये साफ हो गया कि यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

फिल्म 'बरसात' का लोकप्रिय गीत

गौरतलब है कि ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ फिल्म बरसात का बेहद लोकप्रिय गीत रहा है। इस गाने को अलका याग्निक और कैलाश खेर की आवाज ने खास बना दिया था, जबकि संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन इसके गाने आज भी शादियों और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वो एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू के साथ काम कर रही हैं। वहीं निक जोनस अपने म्यूजिक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग