10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाति विवाद के आगे झुका Netflix, मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ पर लिया बड़ा फैसला

Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर नेटफ्लिक्स ने बड़ा फैसला लिया है। जाि को लेकर हुए विवाद के बाद कोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।

2 min read
Google source verification
Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Controversy:

Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat (सोर्स- एक्स)

Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Controversy: बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडे की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर इन दिनों भारी विवादों में घिर गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद अब मेकर्स को बड़ा कदम उठाना पड़ा है। सीरीज का नाम बदलने का फैसला कर लिया गया है और इससे जुड़ा प्रचार सामग्री भी फिलहाल हटा दी गई है।

टाइटल से शुरू हुआ बवाल (Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Controversy)

सीरीज का टीजर हाल ही में मुंबई में हुए एक नेटफ्लिक्स इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। टीजर सामने आते ही एक वर्ग ने सीरीज के नाम को लेकर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि सीरीज के टाइटल में इस्तेमाल किए गए शब्द एक विशेष समुदाय की छवि को गलत तरीके से पेश करते हैं। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह मुद्दा तूल पकड़ गया और विरोध की आवाजें तेज होती चली गईं।

कोर्ट तक पहुंचा मामला (Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Controversy)

विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई। याचिका में आरोप लगाया गया कि सीरीज का नाम जानबूझकर एक समुदाय को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ता है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसे सामूहिक बदनामी और नफरत फैलाने वाला बताया गया। मामले की सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स की ओर से कोर्ट को सूचित किया गया कि सीरीज का नाम बदला जाएगा और सभी प्रमोशनल कंटेंट को अस्थायी रूप से हटा लिया गया है।

हाईकोर्ट का रुख

नेटफ्लिक्स के इस आश्वासन के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही इससे जुड़े अन्य मामलों को भी निपटा दिया गया। हालांकि, सीरीज का नया नाम क्या होगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टीजर में क्या दिखाया गया

टीजर में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए, जो कानून और अपराध के बीच उलझा हुआ है। कहानी एक संवेदनशील घटना के बाद उसके जीवन में आए बदलावों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। हालांकि सीरीज की रिलीज डेट और पूरी कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी पर्दा बनाए रखा है।

मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया

विवाद के बीच मनोज बाजपेयी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि सीरीज का उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। अभिनेता ने कहा कि वह अपने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो उस पर विचार किया जाना जरूरी है। उनके इस बयान के बाद माहौल को थोड़ा शांत करने की कोशिश जरूर हुई, लेकिन नाम बदलने का फैसला अंततः लिया गया।

मामले में आगे क्या होगा?

अब सबकी नजर सीरीज के नए टाइटल और रिलीज डेट पर टिकी है। माना जा रहा है कि नाम बदलने के बाद मेकर्स नई रणनीति के साथ सीरीज को प्रमोट करेंगे, ताकि विवाद से दूरी बनाई जा सके और कंटेंट पर फोकस रखा जाए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग