1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मंज म्यूजिक, लंदन हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती, मांगी जा रही सलामती की दुआ

Manj Musik Hospitalised: लंदन में हुए एक भयानक हादसे के बाद मंज म्यूजिक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

2 min read
Google source verification
जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मंज म्यूजिक, लंदन हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती, मांगी जा रही सलामती की दुआ

मंज म्यूजिक उर्फ मंजीत सिंह (सोर्स: X)

Manj Musik Hospitalised: ब्रिटिश और भारतीय सिंगर मंज म्यूजिक के फैंस के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। लंदन में हुए एक हादसे के बाद मंज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से उनके कई काम फिलहाल रोक दिए गए हैं और अब मंज मुंबई में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। उनके फैंस के लिए दुख की बात है कि जो लंबे समय से स्टेज शो का इंतजार कर रहे थे, अब वो नहीं हो पाएगी। इसीलिए तमाम फैंस उनकी जल्दी सेहतमंद होने की कामना कर रहे हैं।

सिंगर भारतीय है, लेकिन मंज का जन्म यूके हुआ

मंज म्यूजिक का असली नाम मंजीत सिंह राल है। वो यूके के फेमस म्यूजिक ग्रुप आरडीबी (रिदम, ढोल, बास) के पूर्व लीड सिंगर रह चुके हैं। खबरों के मुताबिक, लंदन से ये रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है कि ये हादसा कैसे हुआ और चोटें कितनी गंभीर हैं, लेकिन मंज अब अपनी भारत यात्रा भी रद्द कर चुके हैं। वो मुंबई में 'स्वैग मेरा देसी' गाने का प्रदर्शन करने वाले थे, जिसमें भांगड़ा और अर्बन हिप-हॉप का खास मेल देखने को मिलता है।

दरअसल, सिंगर भारतीय है, लेकिन मंज का जन्म यूके के ब्रैडफोर्ड में हुआ था। संगीत की शुरुआत उन्होंने अपने भाइयों कुलदीप राल (कुली) और सुरजीत सिंह (सुर्ज) के साथ आरडीबी ग्रुप में की थी। 2000 के दशक में इस ग्रुप ने विदेशी सॉग को बॉलीवुड के अंदाज में पेश करके दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की। उनका संगीत देसी कूल म्यूजिक के नाम से जाना गया।

स्थानीय गुरुद्वारों में कीर्तन और परफॉर्मेंस किया

इतना ही नहीं, ये ग्रुप अपनी शुरुआत स्थानीय गुरुद्वारों में कीर्तन और परफॉर्मेंस किया था और बाद में स्नूप डॉग, टी-पेन और लुडाक्रिस जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ काम किया। हालांकि, 2012 में उनके बड़े भाई कुली राल के निधन ने इस ग्रुप को गहरा झटका दिया। इसके बाद साल 2014 में मंज ने सोलो करियर शुरू किया और अपना म्यूजिक लेबल 'म्यूजिक वन ग्लोबल' बनाया। साथ ही, सोलो आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गाने जैसे 'व्हिसल बजा' और 'लाल घाघरा' दिए।

मंज की टीम ने अभी उनकी सेहत को लेकर कोई विस्तार से जानकारी नहीं दी है, लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं।