
कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के अफेयर की खबरों पर की बात
Krushna Abhishek On Govinda Affair: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग के कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हलचल मच गई थी, जिसके बाद खुद गोविंदा को अपने बचाव में खुद आना पड़ा था। इसी बीच इस पूरे विवाद में अब उनके भांजे और फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बयान भी सामने आया है, जिसे सुनकर फैंस दोनों के रिश्ते पर कई बाते कर रहे हैं।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कृष्णा अभिषेक ने खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनके मामा-मामी के बीच चल रहे तनाव पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही संजीदगी से जवाब दिया। कृष्णा ने कहा, "देखिये, सुनीता मामी गोविंदा मामा की पत्नी हैं। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। पति-पत्नी के बीच तीसरा कोई क्या ही बोल सकता है? यह उनका पूरी तरह से निजी मामला है।"
कृष्णा ने आगे कहा कि गोविंदा हमारे लिए एक 'लीजेंड' हैं और सुनीता मामी का हक है कि वह अपनी भावनाओं को सबके सामने लेकर आएं। उन्होंने साफ किया कि वह इस विवाद में किसी का पक्ष लेकर या कमेंट करके मामले को और बढ़ाना नहीं चाहते हैं।
कृष्णा और गोविंदा के रिश्तों में उतार-चढ़ाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन इस बार कृष्णा ने परिवार की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मैं परिवार का बंदा हूं। मैं उन दोनों का बहुत सम्मान करता हूं और उनके लिए फिक्रमंद भी रहता हूं। मीडिया में कई तरह की खबरें चलती हैं, मुझे नहीं पता कि उनमें कितनी सच्चाई है। लेकिन अगर मामी दुखी महसूस कर रही हैं और कुछ कह रही हैं, तो यह उनका हक है। मैं उनके बीच पड़ने वाला कोई नहीं होता।"
गोविंदा विवाद से हटकर कृष्णा ने अपने हिट रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि शो की पूरी कास्ट उन्हें सगे भाई की तरह प्यार देती है। कृष्णा ने हंसते हुए कहा, "मैं सेट पर सबका बहुत मजाक उड़ाता हूं, कभी-कभी उन्हें तंग भी कर देता हूं। हो सकता है उन्हें बुरा भी लगता हो और वह क्रिएटिव टीम से मेरी शिकायत भी करते हों, लेकिन आज तक किसी ने मेरे मुंह पर मुझसे बुरी बात नहीं की। सब मेरा बहुत ख्याल रखते हैं।"
Published on:
14 Feb 2026 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
