28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत ने अनन्या पांडे का उड़ाया मजाक? वीडियो हुआ वायरल

Kangana Ranaut On Ananya Panday: कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अनन्या पांडे की तारीफ करती नजर आ रही हैं, लेकिन कंगना की ये तारीफ लोगों को अनन्या का मजाक उड़ाना लग रही है।

2 min read
Google source verification
kangana Ranaut mocks Ananya Panday

कंगना रनौत ने उड़ाया अनन्या पांडे का मजाक

Kangana Ranaut On Ananya Panday: बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए फेमस हैं। वह अपनी बात कहने के लिए शब्दों को घुमाती-फिराती नहीं हैं, बल्कि सीधे वार कर देती हैं। हाल ही में कंगना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह 'नेपो किड्स' की लिस्ट में से अपनी पसंद की एक्ट्रेस चुनती नजर आ रही हैं। लेकिन इस तारीफ के पीछे छिपे उनके अंदाज ने एक बार फिर इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।

कंगना ने 3 एक्ट्रेस में से बताया एक को फेवरेट (Kangana Ranaut On Ananya Pandey)

दरअसल, 'न्यूज18' के एक इवेंट के दौरान कंगना रनौत से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों- अनन्या पांडे, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर में से उन्हें कौन सबसे बेहतर लगती है? इस पर कंगना ने बिना देर किए मुस्कुराते हुए कहा, "लेट्स गो विद अनन्या पांडे" (चलिए अनन्या पांडे को चुनते हैं)। इतना कहते ही कंगना जोर से हंस पड़ीं। उनकी यह हंसी ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फैंस और नेटिजन्स का मानना है कि कंगना ने अनन्या की तारीफ नहीं की है, बल्कि एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया है।

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़ (Fans Comment On Kangana Ranaut Video)

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने कंगना के मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "कंगना जिस तरह हंसी हैं, साफ पता चल रहा है कि वह अनन्या का मजाक उड़ा रही हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "कंगना का कटाक्ष करने का अपना ही अलग लेवल है, बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह गईं।" कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर भविष्य में कभी अनन्या और कंगना किसी फिल्म में साथ आ जाएं, तो असली मजा तब आएगा।

'बॉलीवुड बिंबो' वाला पुराना विवाद

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने अनन्या पर निशाना साधा हो। इससे पहले 'द कपिल शर्मा शो' में जब कंगना से पूछा गया था कि 'बॉलीवुड बिंबो' (बौद्धिक रूप से कमजोर सुंदर लड़की) कौन होते हैं? तब कंगना ने तंज कसते हुए कहा था कि जो लोग अपनी जुबान से अपनी नाक छूने को 'टैलेंट' बताते हैं, वही बॉलीवुड बिंबो हैं।

यह सीधा हमला अनन्या पांडे पर था, क्योंकि अनन्या ने उसी शो के एक पुराने एपिसोड में अपनी जुबान से नाक छूकर दिखाई थी और इसे अपना टैलेंट बताया था। कंगना का वह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कंगना का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया था। हालांकि, भारी विवादों के बाद रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई थी।