15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगी यामी गौतम? वायरल लीक स्क्रीनशॉट से बढ़ी हलचल

'Dhurandhar 2' SPOILER: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल एक स्क्रीनशॉट के चलते माना जा रहा है कि यामी गौतम आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में डॉक्टर की भूमिका निभा सकती हैं। इसके अलावा साथ ही विक्की कौशल के कैमियो को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 15, 2026

'Dhurandhar 2' SPOILER

'धुरंधर 2' में यामी नजर आएंगी गौतम? (फोटो सोर्स: IMDb)

'Dhurandhar 2' SPOILER: पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड्स तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' ने हर उम्र के दर्शक के दिल और दिमाग पर खासा असर डाला। इतना ही नहीं फिल्म जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला कि सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदारों, गानों, फाइट सीन्स और असल घटनाओं तक की चर्चा हो रही हैं। अब इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर-द रिवेंज'आने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज से पहले, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें आ रहीं हैं कि डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, इसमें एक अहम् भूमिका में नजर आने वाली हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हुए एक स्क्रीनशॉट से फिल्म में उनकी भूमिका का हिंट मिल रहा है।

'धुरंधर 2' में यामी गौतम? ('Dhurandhar 2' SPOILER)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) यूजर @KshitizCritic द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में 'धुरंधर 2' के एंड क्रेडिट्स में यामी गौतम का नाम दिखाई दे रहा है, जिससे हिंट मिल रही है कि वो इसमें एक डॉक्टर के किरदार में दिखाई देंगी। हालांकि, उनका पूरा नाम नहीं बताया गया है, केवल उनके नाम के शुरुआती अक्षर 'YG' दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल वाला सीन फिल्म के लिए एक टर्निंग पॉइंट के तौर पर शूट किया गया है, जो यह भावनात्मक और रणनीतिक रूप से इम्पोर्टेन्ट है और इससे लगता है कि यामी गौतम का किरदार हीरो के मिशन से जुड़ी किसी बड़ी घटना से संबंधित हो सकता है।

'धुरंधर 2' में सर्जिकल स्ट्राइक?

दिलचस्प बात ये है कि 'धुरंधर 2' में यामी की छोटी भूमिका को आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से जुड़ी कहानी के तौर पर देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं, जिससे कहानी के जुड़ाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, और फैंस को ये सब जानने के लिए फिल्म रिलीज होने तक इंतजार करना होगा कि क्या वास्तव में यामी गौतम या विक्की कौशल की 'धुरंधर 2' में कोई भूमिका है या नहीं।

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट (Dhurandhar 2 Release Date)

'धुरंधर: द रिवेंज', 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। वैसे तो 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन देशभर में इसके पेड प्रीव्यू रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च की शाम से शुरू हो जाएंगे। बता दें कि पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने तकरीबन 30-40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधर 2' अपने ही प्रीक्वल धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'धुरंधर द रिवेंज' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।