29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 26, 2026

ट्विशा शर्मा की मौत और दहेज उत्पीड़न पर अभिनेत्री सेलिना जेटली का छलका दर्द, माता-पिता से की खास अपील

Celina Jaitly post on Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। उनकी मौत का केस CBI ने अपने हाथों में ले लिया है। ऐसे में कई खुलासे हो रहे हैं और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने घरेलू हिंसा पर अपनी आपबीती शेयर की है। साथ ही उन्होंने ट्विशा की सास पर तंज भी कसा है।

Celina Jaitly Emotional on Twisha Sharma death dowry and domestic violence said it not good marriage

सेलिना जेटली ने ट्विशा शर्मा की मौत पर किया पोस्ट

Celina Jaitly On Twisha Sharma death: पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अब इस दर्दनाक हादसे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का दर्द छलका है। सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर घरेलू हिंसा और महिलाओं के मानसिक शोषण पर अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने ट्विशा के बहाने अपनी जिंदगी का वो काला सच भी दुनिया के सामने रखा है, जिसे वह अब तक छिपाती आ रही थीं। सेलिना ने बताया कि कैसे वह खुद भी एक लंबे समय तक बंद दरवाजों के पीछे घुटती रहीं और उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि अगर बेटी मदद मांगे, तो उसे तुरंत वापस घर बुला लें।

ट्विशा शर्मा पर छलका सेलिना जेटली का दर्द (Celina Jaitly post on Twisha Sharma case)

सेलिना ने लिखा कि जरूरी नहीं कि हर शादी खुशहाल ही हो। कभी-कभी सबसे भयानक हिंसा वो होती है जिसे समाज देख नहीं पाता, क्योंकि हर जख्म शरीर पर नहीं होता। ट्विशा शर्मा के मामले का जिक्र करते हुए सेलिना ने कहा, "एक पढ़ी-लिखी, खूबसूरत और काबिल लड़की की जिंदगी बंद दरवाजों के पीछे धीरे-धीरे मानसिक प्रताड़ना, अकेलेपन और दर्द में सिमट कर रह गई। सबसे दुखद तो यह है कि जब परिवार इंसाफ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांग रहा है, तब कुछ लोग इस गंभीर बात को छोड़ पौधों में पानी न डालने जैसी फालतू बातों को बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।" उन्होंने कहा कि समाज में औरतों की तकलीफ को इतना आम मान लिया गया है कि लोगों को अब उनका दर्द दिखना ही बंद हो गया है।

सेलिना ने अपने तलाक पर भी की बात (Celina Jaitly emotional Instagram post)

अपने पति पीटर हॉग के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस लड़ रहीं सेलिना ने अपने हालात को ट्विशा के दर्द से जोड़ा। उन्होंने बताया कि कई बार महिलाएं ऐसे हालात में फंस जाती हैं जहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखता, खासकर तब जब आप परदेस में हों और कोई सपोर्ट सिस्टम न हो।

सेलिना ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए लिखा, "मेरे माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था, मैं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं थी और मेरे तीन छोटे बच्चे थे। बहुत सी महिलाओं की तरह मैं भी केवल अपने बच्चों और परिवार को बचाने के लिए उस टॉक्सिक रिश्ते में जरूरत से ज्यादा वक्त तक बनी रही। मेरे पास जाने की कोई जगह नहीं थी और मुझे यह बात स्वीकार करने में भी शर्म आती थी कि मैं अंदर से कितनी अकेली हो चुकी हूं। घर की दीवारें भारी और खामोश लगने लगी थीं और मुझे खुद के वजूद पर शक होने लगा था।"

सेलिना जेटली की माता-पिता से भावुक अपील

अपने पोस्ट के आखिर में सेलिना ने सभी माता-पिता और परिवारों से हाथ जोड़कर एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, "मेरा दिल ट्विशा शर्मा के परिवार और उन सभी महिलाओं के साथ है जो चुपचाप इस जुल्म को सह रही हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर आपकी बेटी कभी भी आपसे मदद की गुहार लगाए, तो अपनी झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा को छोड़कर उसे तुरंत अपने पास वापस ले आइए। उसे इस शोषण के दलदल में मत मरने दीजिए।"

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें