बॉर्डर 2 के पोस्टर पर लोगों ने चढ़ाई फूल-माला
Border 2 Release In Box Office: 'बॉर्डर 2' महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक त्योहार बन गई है। शुक्रवार 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है। धुरंधर को धूल चटाते हुए सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ मारी है कि बॉलीवुड के पुराने कई रिकॉर्ड्स मलबे की तरह ढेर हो गए हैं। फिल्म की सफलता का आलम यह है कि फैंस की दीवानगी अब सिनेमाघरों से निकलकर सड़कों पर तांडव कर रही है। लोग फिल्म देखने के लिए जीप और ट्रैक्टर्स पर जा रहे हैं। थिएटर्स के बाहर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं।
सोशल मीडिया पर इस समय कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। वायरल वीडियो में सनी देओल के फैंस फिल्म के पोस्टर पर बड़ी-बड़ी फूल मालाएं चढ़ाते नजर आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब फैंस ने सनी देओल की तस्वीर का 'दूध से अभिषेक' करना शुरू कर दिया। साउथ में जैसे रजनीकांत की फिल्मों पर फैंस रिएक्शन देते हैं वैसे ही सनी देओल की फिल्मों पर आ रहे हैं। हूबहू वैसे ही जैसे किसी भगवान की पूजा की जाती है, सिनेमाघरों के बाहर महिलाएं तिरंगा लेकर नाच रही हैं और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है।
फिल्म बॉर्डर का असली जादू गांवों और कस्बों में देखने को मिल रहा है। शहरों में तो लोग कारों से थिएटर पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में नजारा किसी राजनीतिक रैली जैसा नजर आ रहा है। दूर-दराज के गांवों से लोग अपने ट्रैक्टरों को सजाकर, उन पर 'बॉर्डर 2' के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर थिएटर जा रहे हैं। ट्रैक्टरों की लंबी कतारें और उन पर सवार होकर जयकारे लगाते बच्चे, जवान और बुजुर्ग, यह नजारा साफ बताता है कि सनी देओल का जमीनी जुड़ाव आज भी कितना मजबूत है।
कमाई की बात करें, तो 'बॉर्डर 2' ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (शुक्रवार) पर शानदार 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ सनी देओल ने हाल ही में रिलीज हुई रणबीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे।
1997 की ऐतिहासिक फिल्म 'बॉर्डर' के इस सीक्वल में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की नई टीम ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि जिस तरह की भीड़ शनिवार और रविवार को उमड़ रही है, यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
Published on:
24 Jan 2026 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
