
Border 2 Box Office Collection (Source- IMDb)
Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। बड़े-बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस वॉर-ड्रामा फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर ही अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म ने न केवल साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बन गई है, बल्कि कमाई के मामले में पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है और इतिहास रच दिया है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन असली कमाल दूसरे दिन यानी शनिवार को देखने को मिला। Sacnilk की आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन करीब 22% का उछाल आया है और इसने शनिवार को 36.7 करोड़ रुपये का तूफानी कलेक्शन किया है। इसके साथ ही महज दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 66.7 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाते हुए रणवीर सिंह की मेगा-हिट फिल्म 'धुरंधर' के शुरुआती रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। 'धुरंधर' ने अपने पहले दो दिनों में 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि सनी देओल की सेना ने 66.7 करोड़ बटोर कर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि जिस तरह से दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है, यह फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
बता दें कि रिलीज के दिन फिल्म को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। प्रिंट्स देरी से पहुंचने के कारण कई शहरों में सुबह के शो रद्द करने पड़े थे, जिससे फैंस काफी नाराज थे। लेकिन जैसे ही फिल्म पर्दे पर शुरू हुई, सारा गुस्सा तारीफों में बदल गया। 1971 के युद्ध की कहानी, सनी देओल के भारी-भरकम डायलॉग्स और वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है। फिल्म तेज रफ्तार से एक अनोखे रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है।
Updated on:
25 Jan 2026 08:43 am
Published on:
25 Jan 2026 08:22 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
