2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर, Jun 01, 2026

कांग्रेस नेता और बेटे पर मारपीट का आरोप, इस बात पर युवक से की गाली-गलौज, CCTV फुटेज वायरल

Crime News: बिलासपुर में पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय तथा उनके बेटे राहुल पांडेय पर एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

Crime News

कांग्रेस नेता और बेटे की गुंडागर्दी! (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय तथा उनके बेटे राहुल पांडेय पर एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शिवम एन्कलेव निवासी अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोसायटी की एक बैठक के बाद राजेश पांडेय और उनके बेटे ने उनका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उन पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और कंधे में चोट आई। इस हमले में उनका चश्मा भी टूट गया। इसके अलावा उनके चेहरे, घुटने और पीठ पर भी चोटें आने की बात कही गई है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

देखें Video

इस घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रही पूरी घटना की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रायपुर में देर रात बवाल

बताया जा रहा है कि 29 मई की देर रात रायपुर में कुछ युवक नशे की हालत में एक कॉलोनी में पहुंचे थे और जमकर हंगामा किया था। उस समय आरोप था कि युवकों ने कॉलोनी में घुसकर पहले गाली-गलौज की और फिर विवाद बढ़ने पर एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

इधर, रायपुर में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी। शहर में आए दिन छेड़छाड़, मारपीट, लूट और नशे से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही थीं। खासकर युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को उस समय अपराध बढ़ने की एक बड़ी वजह माना जा रहा था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें