28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा, सुरक्षा जवान और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Bilaspur News: भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Bilaspur News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा, सुरक्षा जवान और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Bilaspur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रहंगी प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें निर्धारित क्षेत्र से आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ देर में बहसबाजी में बदल गई।

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हुआ। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 263 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, पुल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाएं प्रमुख हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई ग्रामीण मार्गों का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री साय प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित करेंगे।