17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: नशेड़ी बेटे ने पिता उतारा मौत के घाट, फावड़े से मार कर दी हत्या

CG Crime: काफी मशक्कत के बाद उसे रस्सी से बांधकर काबू किया गया। घर के अंदर शव खून से लथपथ हालत में मिला। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime CG Crime: नशेड़ी बेटे ने पिता उतारा मौत के घाट, फावड़े से मार कर दी हत्या

CG Crime: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित मन्नाडोल में सोमवार को नशेड़ी बेटे ने पिता को फावड़े से मार डाला। 40 वर्षीय नीतू गोड़ ने 70 वर्षीय पिता मनराखन गोड़ की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गले पर वार किया, फिर चेहरे और सिर को कुचल डाला।

वारदात के बाद वह खून से सना फावड़ा लेकर मोहल्ले में घूमता रहा और लोगों के दरवाजे पीटता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपी झपटा, लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसे रस्सी से बांधकर काबू किया गया। घर के अंदर शव खून से लथपथ हालत में मिला। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग