
आज बिलासपुर बंद..(photo-patrika)
Bilaspur Bandh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यूजीसी (UGC) के नए नियमों के विरोध में सर्व सवर्ण समाज ने 1 फरवरी, रविवार को भारत बंद का आव्हान किया है। इसके तहत बिलासपुर में भी पूर्ण बंद रखा जाएगा। सवर्ण समाज का कहना है कि यह नियम समाज के हितों के खिलाफ है और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
इस भारत बंद को शहर के विभिन्न समाजों और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। बंद के दौरान शहर की सभी दुकानें, बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापारिक संगठनों ने यूजीसी के नए नियमों को “काला कानून” बताते हुए बंद में सहयोग देने की घोषणा की है।
सर्व सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे सभी समाजों के लोग नेहरू चौक में एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस निकालकर शहर में बंद को प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा। सवर्ण समाज का स्पष्ट कहना है कि यूजीसी का यह नियम वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। समाज के नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक वर्ग की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अवसरों की है।
आंदोलन के अगले चरण में 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन चौक से कलेक्टरेट तक रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें यूजीसी के नए नियम को तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी।
Published on:
01 Feb 2026 12:58 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
