Bilaspur Police: बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस दबिश देकर व्यापक जांच की। इस दौरान कुछ खामियां भी मिली हैं। इस पर पुलिस ने फटकार लगाते हुए कार्रवाई की है। इनमें एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो मॉल के पास) तथा एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की गहनता से जांच की गई।