
वायरल तस्वीर में मूली के साथ माली मुनीर और सुनीलम (फोटो: पत्रिका)
Giant Radish Of Bikaner Farmer: बीकानेर में जयपुर रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस में एक अनोखी मूली उगी है, जो अपनी विशालता के कारण अब सुर्खियों में है। इस मूली का वजन करीब 9 किलो है और इसकी लंबाई लगभग 25 इंच है। इस विशाल मूली को देखकर हर कोई चौंक गया। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बीकानेर के व्यक्ति सुनीलम ने बताया कि ठंड में मूली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बीकानेर के फार्म हाउस पर ये मूली एकदम प्राकृतिक तरीके से उगाई है। इसका आकार और वजन सबको आकर्षित कर रहा है। लेकिन जब इस विशाल मूली को काटा गया तो ये अंदर से खराब हो गई थी।
देखें वीडियो
इस फार्म हाउस में सिर्फ यही नहीं बल्कि दो और विशाल मूलियां उग रही हैं, जिनका वजन अब लगभग 4 किलो हो चुका है। हालांकि इन्हें अभी तक काटा नहीं गया है।
सुनीलम ने इस विशाल मूली के साथ एक तस्वीर खींची जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ये तस्वीर अब यूज़र्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस विशाल मूली को देखकर हैरान हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
Updated on:
14 Jan 2026 10:24 am
Published on:
14 Jan 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
