
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 22 वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित होगा। समारोह को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में आयोजित होने वाले इस समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दीक्षांत अतिथि पादप किस्मों के संरक्षण एवं किसान अधिकार प्राधिकरण कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष प्रो. त्रिलोचन मोहपात्रा होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के 1694 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्नातक के 2, स्नातकोत्तर के 14 और विद्यावाचस्पति का एक विद्यार्थी शामिल है। स्नातक और स्नातकोत्तर के 1-1 विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
बंद प्रोजेक्ट फिर से शुरू
प्रेसवार्ता के दौरान कुलगुरु ने बताया कि पिछले तीन महीने में 23 प्रोजेक्ट को सबमिट किया। काम भी काफी अच्छा चल रहा है। उन्होंने बताया कि जो प्रोजेक्ट 2025-26 में बंद हुए थे उनको फिर से प्रयास कर शुरू किया गया है। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ विवि के कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा। फैकल्टी की कमी को लेकर कहा कि सरकार से निर्देश मिल गए हैं, जल्द इसे पूरा किया जाएगा। गंदे पानी की समस्या को लेकर कुलगुरु ने कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं, इस संबंध में सरकार को लिखा गया। सरकार के स्तर पर समस्या का समाधान होगा। इसके लिए एनजीओ को भी अप्रोच किया गया है।
Published on:
12 Mar 2026 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
