
वार रूम स्थापित
उतर-पश्चिम के बीकानेर मंडल में रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा-निर्देशन में स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा और शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके। रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाइल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल, सोशल मीडिया के माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रेल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 22006 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण औसतन 21 मिनट के समय में किया गया।
इन शिकायतों का निस्तारण
22006 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने 5931 शिकायतों का निस्तारण औसत 13 मिनट में किया। इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 3750 शिकायतों का निस्तारण औसत 21 मिनट में कर एक्सीलेंट फीडबैक प्राप्त किया है। वहीं सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 74 शिकायतों का समाधान 21 मिनट में किया। बीकानेर रेल मंडल पर फरवरी में प्राप्त 1757 शिकायतों का निस्तारण औसत 8 मिनट में किया गया है।
Published on:
06 Mar 2026 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
