29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनोर, May 24, 2026

बिजनौर में अनोखी चोरी, इंसान नहीं, इस बार कुत्ता निकला ‘चोर’! मुंह में दबाकर भागा नोटों से भरा बैग, देखें विडियो

Bijnor Dog Theft Video: यूपी के बिजनौर में एक ऐसी अनोखी चोरी हुई जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है। नमाज पढ़ने गए व्यापारी की बाइक से 1 लाख रुपयों से भरा बैग एक आवारा डॉगी मुंह में दबाकर भाग गई। जानें पूरा मामला...

Bijnor incident, money bag theft

कुत्ता निकला 'चोर' | फोटो सोर्स- X

Bijnor Dog Theft Video: अक्सर आपने चोर-बदमाशों को पैसे चुराते देखा या सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक ऐसी चोरी हुई है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक व्यापारी की बाइक पर रखा 1 लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई, तो चोर को देखकर सबके होश उड़ गए। दरअसल, पैसों से भरा वह बैग कोई इंसान नहीं, बल्कि एक आवारा डॉगी (कुतिया) उठाकर ले गई।

मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से बैग गायब

यह अजीबोगरीब मामला बिजनौर के किले वाली मस्जिद के पास का है। एक व्यापारी ने बैंक से एक लाख रुपये नकद निकाले थे। वह बाजार में किसी काम से आया था। इसी बीच नमाज का वक्त हो गया, तो वह मस्जिद के पास अपनी बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। लेकिन जल्दबाजी में वह रुपयों से भरा काला बैग बाइक पर ही छोड़ गया।

खाना समझकर नोटों का बैग ले उड़ी 'काली डॉगी'

जब व्यापारी नमाज पढ़कर बाहर आया, तो बाइक पर बैग नहीं था। वह घबरा गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो सच सामने आ गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक आवारा काली डॉगी बाइक के पास आती है। शायद उसने काले बैग को खाने की कोई चीज समझ लिया। उसने बैग को अपने मुंह में पकड़ा और वहां से चुपचाप चलती बनी।

इलाके में चर्चा का विषय बनी 'चोर डॉगी'

इस अनोखी चोरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को देखकर हैरान हैं। कोई इसे व्यापारी की लापरवाही कह रहा है, तो कोई इसे किस्मत का खेल मान रहा है। फिलहाल यह 'चोर डॉगी' पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अभी तक नहीं मिला पैसों का सुराग

व्यापारी और स्थानीय लोग लगातार उस डॉगी और बैग को ढूंढ रहे हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक न तो वह डॉगी मिली है और न ही 1 लाख रुपये का बैग। इस घटना ने सबको एक बड़ा सबक दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर अपने कीमती सामान को अकेले छोड़ना भारी पड़ सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें