29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजापुर, Apr 26, 2026

प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट! सुसाइड नोट के आधार पर ठेकेदार गिरफ्तार, नए खुलासों की उम्मीद

Teacher Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पालनार क्षेत्र में प्रधान पाठक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।

सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई (photo source- Patrika)

सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई (photo source- Patrika)

Teacher Suicide Case: बीजापुर जिले के पालनार क्षेत्र में प्रधान पाठक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले दिनों सामने आए सुसाइड नोट और परिजनों ग्रामीणों के विरोध के बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। ज्ञात हो की चेरपाल निवासी प्रधान पाठक राजू पुजारी का शव खेत जंगल क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।

Teacher Suicide Case: शेष राशि को लेकर विवाद की स्थिति

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली बीजापुर की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। घटनास्थल से मृतक का हस्तलिखित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें मानसिक प्रताडऩा और दबाव का जिक्र किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पालनार स्कूल में शाला भवन निर्माण कार्य शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से कराया जा रहा था जिसका ठेका देवाशीष मंडल के पास था।

निर्माण कार्य का लगभग 40 प्रतिशत भुगतान हो चुका था जबकि शेष राशि को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक पर भुगतान से जुड़े मामलों में दबाव बनाया जा रहा था जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। पंचनामा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या के दुष्प्रेरण का मामला बनता पाया गया।

इसके बाद थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी ठेकेदार देवाशीष मंडल (36 वर्ष) निवासी डारापारा बीजापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Teacher Suicide Case: जांच में और खुलासों के संकेत

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के बाहर धरना देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप था कि लंबे समय से अधिकारी और संबंधित लोग शिक्षक पर दबाव बना रहे थे जिससे वह तनाव में था और अंतत यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम या संकेत हैं उनकी भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें