16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में मौसम ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, फरवरी माह में ही चुभ रही धूप

Temperature Surge: फरवरी के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। आठ साल बाद ऐसा ट्रेंड दिख रहा है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 16, 2026

Winter Retreats Early Temperature Surge Marks Unusual February Heat After 8 Years in MP Weather

MP Weather (फोटो- Patrika.com)

MP Weather: सर्दी की विदाई शुरू हो चुकी है और गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। अब तो रात में भी ठंड का असर कम होने लगा है। आगे भी तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड रहने की संभावना है। इस समय विंड पैटर्न भी सेट नहीं है, इसलिए तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सर्दी के मौसम के आखिरी माह का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। आमतौर पर फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंडक रहती है, लेकिन इस बार गर्मी अधिक है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में यह परिवर्तन आठ साल के बाद देखा जा रहा है। इसके पहले 2018 में इस तरह की स्थिति बनी थी। खासकर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बने रहे, ऐसे में रात में ठंडक का अहसास कम रहा, वहीं पिछले तीन-चार दिनों से अधिकतम तापमान भी लगातार सामान्य से अधिक बने हुए है।

एक डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

अभी मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। रविवार को भी कोई खास बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

जारी रहेगा बढ़ोतरी का सिलसिला

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया, आगे तापमान में बढ़ोतरी की ही स्थिति रहेगी। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर हमारे यहां नहीं होगा। सोमवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अभी विंड पैटर्न सेट नहीं है और हवा का रुख कभी उत्तर पश्चिमी तो कभी दक्षिण पश्चिमी हो रहा है। इसलिए तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। (MP Weather)