भोपाल, May 24, 2026

Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Live Updates: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर का बहुचर्चित केस ट्विशा शर्मा केस में आज बहुत बड़ा दिन है। बता दें कि आज टि्वशा की डेडबॉडी का एक बार फिर से भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम चल रहा है। बीते 11 दिनों से ट्विशा शर्मा का शव इंसाफ का इंतजार कर रहा है। इस मामले में अब मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। अब इस इस हाई-प्रोफाइल केस में कई अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं।
बीते दिन ट्विशा शर्मा के ससुराल के उस हिस्से की फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई, जहां पर उसकी डेडबॉडी मिली थी। दावा किया जा रहा है कि उसने यहीं पर सुसाइड किया था और इसी जगह वह फंदे से लटकी पाई गई थी लेकिन फॉरेंसिक और सामान्य नजरिए से देखने पर यहां कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। माना जा रहा है कि लोग सुसाइड बंद कमरे में करते हैं जिससे कोई उन्हें रोक न सकें।
ट्विशा शर्मा ने सुसाइड के लिए छत जैसी खुली जगह को चुना, जिसका सिर्फ कुछ हिस्सा ही बंद था। सबसे बड़ी बात यह है कि जब यह घटना हुई, तब घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। ऐसे में खुली छत पर कोई भी उसे ऐसा करते देख सकता था या रोक सकता था. हालांकि, ट्विशा के ससुराल वाले दावा कर रहे हैं कि वो नशे की हालत में थी। उसने वहीं फांसी का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली।
बता दें कि टि्वशा की पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दो समानांतर लिगेचर मार्क दर्ज हैं। रिपोर्ट में बताया कि फंदा गर्दन पर दो बार लिपटा प्रतीत होता है। इसके बावजूद मौत का कारण सुसाइड बाय हैंगिंग दर्ज किया गया। परिजन का दावा है कि फांसी के सामान्य मामलों में ऐसे निशान कम मिलते हैं। अब दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम इन निशानों की दोबारा जांच करेगी।
पुलिस को समर्थ सिंह ने बताया कि हम दोनों ने ट्विशा को फांसी से नीचे उतारने की कोशिश की। मां ने पलंग पर चढ़कर फंदा ढीला किया जबकि मैं नीचे से सहारा देकर उसे ऊपर करते रहा। ट्विशा को बमुश्किल फंदा हटाकर पलंग पर लिटाया। उसे सीपीआर भी दिया। मौसी के बेटे को बुलाकर कार से एम्स अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसकी सांसें थम चुकी है।
Updated on: 24 May 2026 12:16 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।