29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 22, 2026

Twisha Sharma Case: मीडिया के सामने बौखलाए गिरिबाला सिंह के वकील, जोर-जोर से चिल्लाने लगे

Giribala Singh lawyer video: ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज का मीडियाकर्मियों पर चिल्लाने का वीडियो सामने आया है।

Twisha Sharma mother in law Giribala Singh lawyer video

Twisha Sharma mother in law Giribala Singh lawyer video मीडिया के सवालों पर तिलमिला उठे गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज (Source: ANI)

Twisha Sharma Case: भोपाल कटारा हिल्स क्षेत्र में नोएडा निवासी मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। शुक्रवार को ट्विशा शर्मा केस में सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इस बीच ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। मीडिया के सवालों पर एनोश जॉर्ज तिलमिला उठे। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर चिल्लाना शुरु कर दिया। साथ ही जोर-जोर से वाहन पर हाथ पिटने लगे। सोशल मीडियो पर उनका ये वीडियो(Giribala Singh lawyer video viral) तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या आप हमें मरवाना चाहते हैं? पत्रकारों पर चिल्लाए "जज सास" के वकील

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा रहस्यमयी मौत मामले में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मीडियाकर्मियों ने आरोपी गिरिबाला से सवाल पूछने की कोशिश की। कैमरों और सवालों से घिरी गिरिबाला ने तो पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनके साथ मौजूद उनके वकील अचानक बुरी तरह भड़क गए। पत्रकारों पर अपना आपा खोते हुए वकील ने तीखे लहजे में कहा, "व्हाट आर यू डूइंग (आप क्या कर रहे हैं)? यह कोई तरीका है? आप लोग हमें मरवाना चाह रहे हैं क्या?" मीडिया के कैमरों के सामने हुए इस अप्रत्याशित हंगामे और दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस केस की सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

देखें वीडियो

अपने वकील एनोश जॉर्ज के साथ ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह भोपाल स्थित अपने आवास से रवाना हुईं।

समर्थ सिंह ने वापस ली अपनी अग्रिम जमानत याचिका

शुक्रवार को समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई थी लेकिन इससे पहले ही समर्थ ने हाईकोर्ट में लगाई गई अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। जस्टिस ए.के. सिंह की वैकेशन बेंच के सामने उसके वकील ने कहा है कि समर्थ जिला अदालत में जल्द ही सरेंडर करेंगे।

गिरिबाला सिंह ने भी लगाई है याचिका

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने भी भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई है कि ट्विशा की फैमिली का फोन जब्त किया जाए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को जब्त करने में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। इसे लेकर उन्होंने फिर से जांच की मांग की है। साथ ही वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कहा है कि वह मनगढ़ंत है।

सास ने कहा- ट्विशा नशा करती थी

इस बीच सास ने कहा, ट्विशा नशा करती थी। कटारा हिल्स पुलिस की जांच पर सवाल उठे। पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी यह रही कि 11 दिन में आरोपी पति समर्थ को गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब तक सास गिरीबाला के बयान भी नहीं लिए। पुलिस ने कहा, गिरीबाला जांच में सहयोग नहीं कर रहीं।

पीएम रिपोर्ट : हाथ- कंधे पर नीले तो गले पर रस्सी के निशान

एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अहम बातें सामने आई हैं। ट्विशा के बाएं हाथ व कंधे पर कई नीले निशान मिले। बाएं कंधे पर 4x2 सेमी. का गहरा निशान, गले पर रस्सी के दो निशान मिले हाथों पर संघर्ष जैसे निशान का भी जिक्र है। इन चोटों पर परिवार सवाल उठा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें