31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 31, 2026

ट्विशा केस: सास गिरिबाला नें 3 बार किया था CCTV वाले को फोन, सीबीआई ने करें सवाल

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सास गिरिबाला सिंह द्वारा किए गए कॉल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.....

Twisha sharma

Twisha sharma (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा मौत मामले में लगातार सीबीआई जांच कर ही है। बता दें कि बीते दिन इस माममले में जिला कोर्ट में दो आवेदन दाखिल किए गए है। ट्विशा केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने बताया, अदालत में आवेदन प्रस्तुत कर मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और पूर्व न्यायाधीश गिरि बाला सिंह के कॉल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और उन्हें सीबीआइ जांच का हिस्सा बनाने की मांग की है।

सीबीआइ जल्द ही पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मौजूदगी में सीन री-क्रिएशन करेगी। वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर पूर्व जज जज गिरिबाला सिंह की तरफ से भी अदालत में एक अलग आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसमें ट्विशा के पिता, माता, भाई मेजर हर्षित शर्मा व घटना से पहले और बाद में ट्विशा से बातचीत करने वाले अन्य लोगों के कॉल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स को सुरक्षित रखने और सीबीआइ जांच में शामिल करने की मांग की गई है।

एक्सीडेंट हुआ, जल्दी फुटेज चाहिए…

वहीं इस मामले में सामने आया है कि 12 मई की रात टि्वशा की मौत के बाद सास गिरिबाला सिंह अचानक से सक्रिय हो गईं थी। इस दौरान उन्होंने 42 लोगों को कॉल किए थे। खुलासा हुआ है कि 13 मई को उन्होंने सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और फिर 2 बजे सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले विनोद कुमार वाणी से भी फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान गिरिबाला ने उनसे कहा था कि एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए फुटेज जरूरी है।

विनोद ने अपने टेक्नीशियन रोहित विश्वकर्मा को मौके पर भेजा। उसने बताया कि साल 2023 में गिरिबाला के घर में आठ कैमरे लगाए थे। 13 मई को मैडम ने तीन बार फोन किया। इतना ही नहीं 12 मई को टि्वशा जिस पार्लर में गई थी गिरिबाला ने वहां के भी सीसीटीव फुटेज मांगे थे। ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों ने बताया था कि ट्विशा दोपहर 3 बजे आई थीं और शाम 6.15 बजे तक वहीं रहीं। इस दौरान उन्होंने हेड ऑयल मसाज, पेडीक्योर और स्किन ट्रीटमेंट कराया था।

क्रॉस चेक करेगी सीबीआई की टीम

सीबीआई पहले ही रिटायर्ड जज के घर का मुआयना कर चुकी है और दोनों के शुरुआती बयान भी दर्ज कर चुकी है। अब उन बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर क्रॉस चेक और वेरिफिकेशन करेगी। शुरुआत में दोनों से अलग-अलग पूछताछ होगी। इसके बाद जिन सवालों के जवाबों में विरोधाभास मिलेगा, उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार

सीबीआई की सक्रियता बयानों से लेकर साक्ष्य जुटाने तक के काम में नजर आ रही है। जांच अधिकारी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से वारदात के संबंध में कई जवाब मांग रहे हैं। स्थिति ये है कि टीम ने गिरिबाला व समर्थ से पूछताछ के लिए 50 से ज्यादा सवाल तैयार किए हैं। दोनों से उनके जवाब पूछ रही है। समर्थ सिंह की फरारी को गिरिबाला सिंह अपनी गलती मान चुकी है पर सीबीआई उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है।

टि्वशा के डमी से जांचेगी सीबीआई

इस पूरे मामले में अब सीबीआई जांच करेगी कि टि्वशा फंदे तक कैसे पहुंची। टीम ने ट्विशा की लंबाई और वजन के अनुरूप एक डमी तैयार कराई है। इसी के जरिए घटनास्थल पर रीक्रिएशन किया जाएगा। एजेंसी जांचेगी कि समर्थ और गिरिबाला ने पुलिस को जो घटनाक्रम बताया था, वह मौके की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों से मेल खाता है या नहीं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें