29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 28, 2026

Breaking: टि्वशा की सास ‘गिरिबाला सिंह’ गिरफ्तार, अब होगी कड़ी पूछताछ

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा मामले में समर्थ की गिरफ्तारी के बाद सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है...

Twisha Sharma Death Case:

Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज सीबीआई की टीम बीते सुबह 10 बजे से गिरिबाला सिंह के घर पर मौजूद थी, घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

वहीं बीते दिन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। देर रात फैसले पर विचार हुआ और गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई थी। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था।

की गई 360 डिग्री रिकॉर्डिंग

इस केस में जांच के दौरान सीबीआई ने घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता है या नहीं। कोर्ट के मुताबिक, निचली अदालत ने केस डायरी और साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया। डेडबॉडी पर चोटों के कई निशान थे, जिनका आरोपी पक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

टाइमलाइन को लेकर ये हैं अहम सवाल

-10.53 बजे मौत के बारे में सूचना देने के 14 मिनट बाद सीपीआर क्यों दिया गया?
-10.50 से 11.07 बजे के बीच छत पर क्या-क्या हुआ। कौन-कौन वहां गया था।
-समर्थ के रिश्तेदार का नाम कई दिनों बाद क्यों सामने आया।
-ट्विशा को अस्पताल जाने में दो घंटे का समय क्यों लगा?

भाई से ही होगी पूछताछ

आरोपी समर्थ सिंह की बयानों की सीबीआई गहराई से तस्दीक कर रही है। इसके लिए CBI अधिकारी उसे घर भी ले गए। इसके अलावा समर्थ सिंह के रिश्ते के भाई स्वराज सिंह को भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश और मृतका की सास गिरिबाला सिंह के आवास पर बुलाया गया। सीबीआई अधिकारियों ने उनसे केस के संबंध में पूछताछ की।

बार-बार दोहराई पुरानी बातें

पूछताछ के दौरान, समर्थ ने जांचकर्ताओं को बताया कि गर्भवती होने और बाद में गर्भपात करवाने के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने वही बातें दोहराईं, जो उन्होंने पहले की पूछताछ के दौरान कही थीं। बता दें कि बीते दिन समर्थ सिंह को जिला अदालत ने सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। बता दें कि इससे पहले समर्थ का भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

तुरंत ही दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। वहीं अब अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद समर्थ सिंह से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें